फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Passport will get stuck due to one wrong click in online application

काम की खबर: ऑनलाइन आवेदन में एक गलत क्लिक से अटक जाएगा पासपोर्ट, पढ़ें ये जरूरी जानकारी

Tue, 10 Oct 2023 03:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 10 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

ऑनलाइन सेवा के माध्यम से आप घर बैठे पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन तरीका काफी आसान है।

विज्ञापन
Dehradun News: Passport will get stuck due to one wrong click in online application
ऑनलाइन आवेदन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। पासपोर्ट बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। आवेदन के दौरान एक गलत क्लिक आपको परेशानी में डाल सकता है। ऐसे में आवेदन करने से पहले पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन सेवा के माध्यम से आप घर बैठे पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन तरीका काफी आसान है। हालांकि, आपको ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जाना होगा। जिसका विकल्प आपने आवेदन करते हुए चुना है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने कहा, विदेश मंत्रालय ने लोगों के लिए पासपोर्ट सेवा नाम से एक ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध कराई है, जो नागरिकों को पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा देती है।
विज्ञापन


Chamoli: हेमकुंड साहिब आए पाकिस्तानी यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटकी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पासपोर्ट कार्यालय में आपके खर्च होने वाले समय को कम कर देता है। उन्होंने बताया, ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पासपोर्ट संबंधित दिए गए दिशा निर्देशों को एक बार ठीक से पढ़ लें। इससे आप आसानी और सफलता पूर्वक आवेदन कर सकेंगे। पासपोर्ट आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है।

छह वेबसाइट को बताया फर्जी
पासपोर्ट बनवाने और इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in है। इस वेबसाइट के जरिए व्यक्ति पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के साथ किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जबकि कुछ फर्जी वेबसाइट के जरिए साइबर ठग लोगों को चूना लगाने का भी काम कर रहे हैं। ऐसे में पासपोर्ट की ओर से छह वेबसाइट को फर्जी बताया है। इनमें ww.indiapassport.org, www.online-passportindia.com, www.passportindiaportal.in, www.passport-india.in, www.passport- seva.in और www.applypassport.org वेबसाइट पूरी तरह से फर्जी हैं।

उत्तराखंड में सात केंद्रों में बनाए जा रहे पासपोर्ट
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद प्रदेश भर में पासपोर्ट सेवा केंद्र समेत सात केंद्रों पर पासपोर्ट प्रक्रिया को पूरा करने का काम किया जा रहा है। इसमें देहरादून न्यू कैंट रोड स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के अलावा डाक विभाग के साथ मिलकर अल्मोड़ा, काठगोदाम, नैनीताल, रुड़की, रुद्रपुर और श्रीनगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed