{"_id":"6524e66ab9d52df5b003f015","slug":"hemkund-sahib-yatra-2023-pakistan-pilgrims-bus-accident-hang-on-ditch-2023-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: हेमकुंड साहिब आए पाकिस्तानी यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: हेमकुंड साहिब आए पाकिस्तानी यात्रियों की बस हुई हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटकी
Tue, 10 Oct 2023 11:28 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:28 AM IST
सार
Uttarakhand Bus Accident News : बस में 15 महिला,पुरुष व बच्चे सवार थे। बस हादसे की सूचना मिलती ही पुलिस फोर्स देवदूत बनकर पहुंची और सबकी जान बचाई।
विज्ञापन
बस खाई की तरफ लटकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पाकिस्तान से आए जत्थे की बस हादसे का शिकार हो गई। गोविंद घाट गुरुद्वारे की ओर आते समय बस अचानक तेज ढलान पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के तारों के साथ खाई की तरफ लटक गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Dehradun: हरिद्वार हाईवे पर हादसा, नियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार, मची चीख पुकार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बस में 15 महिला, पुरुष व बच्चे सवार थे। बस हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोविन्दघाट पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने विभाग से बात कर बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा तत्काल मिली सहायता से संगत खुश हुई और उनका आभार जताया।
विज्ञापन