{"_id":"586d65304f1c1b005215a95d","slug":"ias-transfer-in-uttarakhand-in-election-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में आचार संहिता के दिन 10 IAS अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में आचार संहिता के दिन 10 IAS अफसरों के तबादले
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Jan 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता लागू होने के दिन शासन ने 10 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी कर दी। इसमें कई अफसरों को भारी-भरकम विभाग दिए गए तो कुछ से वापस भी लिए गए। शासन में चर्चा रही कि बुधवार को आचार संहिता लागू होने के बाद सूची जारी की गई है, वहीं कार्मिक विभाग के अधिकारी सफाई देते रहे कि तबादला सूची मंगलवार रात जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
तबादला सूची में अपर सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को समाज कल्याण से हटाकर बड़े विभाग दिए गए हैं। उन्हें अपर सचिव आबकारी, परिवहन, पंचायती राज और निदेशक पंचायती राज बनाया गया है।
विज्ञापन
अपर सचिव डॉ. बी षणमुगम को समाज कल्याण, वित्त विकास निगम दिया गया। अपर सचिव बृजेश कुमार संत को परिवहन विभाग से अवमुक्त कर दिया गया। अब वह एमडी उत्तराखंड परिवहन निगम रहेंगे। अपर सचिव आशीष जोशी को स्वजल से हटाकर नियोजन सामान्य प्रशासन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है।
विज्ञापन
इनके भी कार्यभार बदले
डॉ. राघव लांगर को नियोजन से हटाकर सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन और स्वजल का प्रभार दिया गया। एसए मुरुगेशन को अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं कार्मिक के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया, उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे।
अपर सचिव धीरेंद्र सिंह दत्ताल को वर्तमान पदभार के साथ निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम की भी जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव सुशील कुमार को आवास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। अपर सचिव युगल किशोर पंत को आबकारी के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया। अपर सचिव नितिन भदौरिया को सतर्कता, सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन दिया गया है।