फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ias Sting Case Police Again want umesh sharma Remand for five days

आईएएस स्टिंग केस: पुलिस ने कोर्ट से पांच दिन के लिए फिर मांगी उमेश शर्मा की रिमांड, कल होगी सुनवाई

Sat, 03 Nov 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Nov 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Ias Sting Case Police Again want umesh sharma Remand for five days
आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ब्लैकमेलिंग के आरोपी उमेश कुमार शर्मा की पुलिस ने फिर से पांच दिन की कस्टडी रिमांड मांगी है। न्यायालय ने पुलिस के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के लिए शनिवार का दिन नियत किया है। इसके अलावा अभी उमेश की जमानत पर कोई फैसला कोर्ट ने नहीं दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय रिंकी साहनी की अदालत ने उमेश शर्मा की सात घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। इसके बाद पुलिस ने उमेश को बृहस्पतिवार को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ और मसूरी रोड स्थित उसके घर में तलाशी की थी।
विज्ञापन


बावजूद इसके पुलिस उससे कुछ भी बरामद नहीं कर सकी थी। ऐसे में अधिकारियों से मंत्रणा के बाद शुक्रवार को फिर पुलिस ने न्यायालय से उमेश की कस्टडी रिमांड मांगी।  शुक्रवार को पुलिस इस संबंध में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ शहजाद ए वाहिद की कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यूडिशियल रिमांड पर कल होगी सुनवाई 

इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से संयुक्त निदेशक (अभियोजन) ने न्यायालय को रिमांड के पक्ष में दलीलें दीं, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता केपी सिंह ने इन दलीलों का विरोध किया। इस पर न्यायालय ने पुलिस के प्रार्थनापत्र पर विस्तार से सुनवाई और फैसले के लिए शनिवार की तिथि नियत की है। 

रायपुर पुलिस ने भी उमेश शर्मा के विरुद्ध दर्ज किए गए एक पुराने मामले में न्यायालय से उसे जेल भेजने की प्रार्थना की है। न्यायालय ने पुलिस के इस प्रार्थनापत्र पर सुनवाई को शनिवार का दिन मुकर्रर किया है। मामला साल 2007 का है, जिसमें उमेश शर्मा ने हाईकोर्ट से स्टे लिया हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed