फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Mortgage and beaten wife and children in roorkee

महिला कर्मचारी ने पति के खिलाफ दी तहरीर, परिवार को बंधक बनाकर मारने-पीटने का लगाया आरोप

Tue, 14 Jan 2020 07:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Jan 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Husband Mortgage and beaten wife and children in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रुड़की में एक महिला कर्मचारी ने पति पर घर में बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि पति बच्चों के साथ भी मारपीट करता है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सरकारी कार्यालय में तैनात महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति रोजाना शराब पीता है। शराब पीकर वह घर में मारपीट करता है। इतना ही नहीं, बच्चों के विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट करता है।
विज्ञापन


आरोप है कि दो दिन पहले पति ने उसे और बच्चों को बंधक बनाकर रखा और मारपीट की। इतना ही नहीं, खाने-पीना भी बंद कर दिया। वह किसी तरह कमरे से बाहर आई और परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन घर पहुंचे और बच्चों को किसी तरह बंधनमुक्त कराया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।


उधर, एक अन्य महिला ने भी पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed