फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband killed pregnant wife in rudrapur

चरित्र पर था शक, इसलिए गर्भवती पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, पति समेत छह पर केस

Sat, 10 Aug 2019 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Aug 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
husband killed pregnant wife in rudrapur
अस्पताल में भर्ती आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने छह माह की गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। विवाद में पति भी चाकू लगने से घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल पति ने पत्नी के अवैध संबंधों को विवाद का कारण बताया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर शाम मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। मूलरूप से सकटुवा बिलासपुर(यूपी) निवासी आकाश सागर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के रविंद्रनगर में किराए पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन

छह माह की गर्भवती थी बबली

आठ माह पूर्व आकाश का विवाह विशनपुर जागीर बिलासपुर (यूपी) निवासी बबली (22) से हुआ था। करीब 15 दिन पहले आकाश बबली को अपने साथ ट्रांजिट कैंप ले आया। इस दौरान बबली छह माह की गर्भवती थी।

आकाश के अनुसार चार दिन पहले बबली के एक रिश्तेदार का उसके पास फोन आया, जिसमें रिश्तेदार ने बबली के साथ अवैध संबंध होने की बात कही। इसी बात को लेकर आकाश और बबली के बीच रोजाना झगड़ा होने लगा। शनिवार सुबह भी बबली के पास रिश्तेदार का फोन आने पर आकाश और बबली के बीच विवाद शुरू हो गया। 

विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया

कुछ ही देर में विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। गुस्से में बबली ने पास ही रखे चाकू से आकाश पर हमला कर दिया, इससे तैश में आए आकाश ने बबली का गला दबा दिया। बबली के अचेत होने पर आकाश ने अपनी मकान मालकिन को सूचना दी कि बबली ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया है।

सूचना पर पहुंची मकान मालकिन पड़ोसियों की मदद से बबली और आकाश को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी क्राइम प्रमोद कुमार और सीओ सिटी हिमांशु शाह ने भी आकाश से पूछताछ की। मृतका चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। देर शाम पुलिस ने मृतका के भाई अजय कुमार की तहरीर पर आकाश, ससुर बाबूराम, देवर विकास, ननद आरती, बहनोई पदम और सास राजवती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

आकाश के बयानों पर पुलिस को संदेह 

आकाश का कहना है कि पत्नी ने उस पर चाकू से हमला किया, लेकिन जख्मों को लेकर पुलिस अंदेशा जाता रही है कि बबली को मौत के घाट उतारने के बाद आकाश ने खुद को घायल किया है। हालांकि आकाश का कहना है बबली के फोन में उसके अवैध संबंधों के साक्ष्य हैं। पुलिस बबली के मोबाइल की भी जांच कर रही है। बबली के मांग पर ही आकाश दो दिन पहले बाजार से चाकू खरीदकर लाया था। 

दोनों को समझाकर गई थी आकाश की मां 
आकाश के घरवालों को भी आकाश और बबली के बीच चल रहे झगड़े की जानकारी थी। इसके चलते बीते शुक्रवार आकाश के घर आई मां राजवती ने दोनों को समझाया था। गर्भवती होने के कारण मां ने बबली को अपने साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन बबली ने कुछ दिन बाद खुद ही आने की बात सास से कही थी। इसके बाद राजवती अपने घर चली गई। 

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में गर्भवती की हत्या हुई है। मृतका के पति का कहना है कि पत्नी ने उसे पर हमला किया तो उसने पत्नी का गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- प्रमोद कुमार, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed