फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Done Wife Murder and Commits Suicide in rudraprayag uttarakhand

उत्तराखंड: पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, फिर खुद भी फांसी लगाकर दी जान 

Thu, 16 Jul 2020 06:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Jul 2020 06:23 PM IST
सार

  • रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि के जगोठ गांव की घटना
  • दो साल पहले ही हुई थी दंपती की शादी 
  • पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
Husband Done Wife Murder and Commits Suicide in rudraprayag uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के जगोठ गांव में एक पति ने पहले पत्नी को लाठी से पीट पीटकर मार डाला, इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे जगोठ गांव निवासी बलदेव (33), पुत्र स्व. दर्शन लाल की अपनी पत्नी ज्योति उर्फ सोनाली (20) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पत्नी को कमरे में ले जाकर बलदेव ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन

 

दोनों के बीच झगड़ा होता रहा, जिसे लोगों ने भी सुना। कुछ समय बाद बलदेव की मां घर लौटीं। उन्होंने बेटे-बहू को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। जब बहुत देर तक खटखटाने पर भी बेटे-बहू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक तनाव में था बलदेव

मौके पर पहुंचे लोगों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो पाया कि बलदेव रस्सी से लटका हुआ था। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को घटना से अवगत कराया। अगस्त्यमुनि से थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार कौशल और ऊखीमठ से तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला मयफोर्स मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर का दृश्य देख हर कोई कांप गया।

फर्श पर ज्योति देवी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी। पास ही खून लगी लाठी भी पड़ी थी। बलदेव मृत हालत में फांसी पर झूल रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

थानाध्यक्ष कौशल ने बताया कि महिला का सिर और चेहरा खून से सना हुआ था। घटनास्थल की हालत देखकर लगता है कि महिला के पति ने उस पर लाठी से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में उसने स्वयं भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, बलदेव के कुछ दिन से मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कह सकना संभव होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed