फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Done Wife Brutal murder in Doubt of extra marital affair in Khatima

अवैध संबंधों के शक में बेरहमी से की पत्नी की हत्या, फिर थाने पहुंचकर पुलिस के सामने कबूला जुर्म 

Sat, 28 Sep 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Sep 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Husband Done Wife Brutal murder in Doubt of extra marital affair in Khatima
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के खटीमा में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने झनकइया थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम पीलीभीत से पहुंचे मृतका के भाई राकेश मंडल की तहरीर पर हत्यारोपी पर धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मेलाघाट क्षेत्र बगुलिया निवासी और पेशे से ट्रक चालक निकेश अधिकारी ने पत्नी मीरा (35) की साइकिल की चेन से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को घसीटते हुए घर से 20 मीटर दूर जंगल में झाड़ियों में फेंक आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियों से उसकी पत्नी का शव बरामद किया

घटना के वक्त घर पर पति-पत्नी के अलावा दो बच्चे और निकेश की मां दुर्गा अधिकारी मौजूद थे। निकेश के बेटे नीतिश ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को पिता और मां में कहासुनी हुई थी।

कहासुनी के बाद परिवार के लोग सो गए। सुबह पांच बजे नींद खुलने पर मां के न होने पर पिता से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह बाहर गई है। बाद में पता चला कि उनकी मां की मौत हो गई है। 

इधर, निकेश पत्नी की हत्या करने के बाद झनकइया थाने पहुंचा और वहां आत्मसमर्पण कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने निकेश की निशानदेही पर घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों से उसकी पत्नी का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौका मुआयना करने के बाद एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में हत्या करने की बात सामने आई है। देर शाम पीलीभीत से पहुंचे मृतका के भाई राकेश मंडल की तहरीर पर हत्यारोपी पर धारा 302 और 201 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

एक महीने बाद बृहस्पतिवार को ही दिल्ली से लौटी थी मीरा 

मीरा एक महीने दिल्ली में रहकर बृहस्पतिवार को ही घर आई थी। पति निकेश ने पूछताछ में बताया कि मीरा घर पर बहुत कम रहती थी। इसको लेकर कई बार उनमें झगड़ा होता रहता था। मीरा की शादी 1999 में हुई थी। उसका मायका ग्राम भरतपुर थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत (यूपी) में है। उसके तीन बेटे नीलकांतो, नीतिश और सदेश क्रमश: 18, 16 और 14 वर्ष के हैं। 

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने 
रुद्रपुर से आई फोरेंसिक टीम में शामिल दीपक शर्मा और दीपक चौहान ने मृतका के घर पहुंचकर कमरे से फिंगर प्रिंट और शव मिलने वाले स्थान की जांच पड़ताल कर साक्ष्य लिए और परिजनों से पूछताछ की।

अब दादी के जिम्मे मीरा के तीन बच्चों की परवरिश 

बहू की मौत के बाद सास दुर्गा अधिकारी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। एक तरफ बेटे को जेल और बहू की मौत के बाद तीन नातियों की देखभाल अब उनके कंधों पर है। दुर्गा अधिकारी ने बताया कि उनके पति निरंजन अधिकारी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं।

उनके इलाज में काफी पैसा लग चुका है। बड़ा नाती नीलकांतो और सबसे छोटा नाती सदेश दिल्ली में पढ़ाई करते हैं तथा मझला नाती नीतिश मेलाघाट के अशोक फार्म में कक्षा 10 में पढ़ता है। वह बताती हैं कि उनके दो छोटे बेटे दिल्ली में रहते हैं। वहीं रहकर नीलकांतो और सदेश पढ़ाई करते हैं। बूढ़ी मां नातियों की परवरिश को लेकर बेहद चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed