फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband cheated his wife and married again in roorkee

शादी के कुछ रोज बाद ही पत्नी के सामने खुला पति का ऐसा राज, पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 17 Oct 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 17 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
husband cheated his wife and married again in roorkee

भंगेड़ी महावतपुर गांव के महिला उस वक्त सकते में आ गई, जब उसके सामने शादी के कुछ ही रोज बाद पति के बारे में कड़वा सच सामने आया। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को घर से निकाल दिया। कुछ दिन बाद ही वह नई दुल्हन को घर ले आया।

विज्ञापन


पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो उसने घर पहुंचकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने नई दुल्हन के परिजनों को बुलाया है। दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगेड़ी निवासी परशुराम की तीन वर्ष पहले तेलीवाला में शादी हुई थी। दो बच्चे है। कुछ दिन पहले परशुराम की मुलाकात चंदोसी निवासी एक युवती हुई और दोनों में प्रेम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि परशुराम ने युवती को झांसे में रखा। उसने युवती को पहली शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था और युवती से शादी कर ली। परशुराम नई दुल्हन को मायके में छोड़कर आया।

husband cheated his wife and married again in roorkee
demo pic

करीब एक सप्ताह पहले परशुराम ने अपनी पहली पत्नी और दोनों बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शनिवार को परशुराम अपने दूसरी पत्नी को लेने चंदोसी गया और रविवार को उसे गांव ले आया।

परिजनों को जब दूसरी शादी के बारे में पता चला तो इसका विरोध किया। पहली पत्नी को घर पहुंच गई और जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस परशुराम और उसकी नई दुल्हन को लेकर कोतवाली पहुंची।

पहले तो परशुराम ने मामले को उलझाता रहा पर जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सच बताया दिया। इसके बाद पुलिस ने नई दुल्हन के परिजनों को जानकारी देते हुए कोतवाली बुलाया। फिलहाल दोनों पक्षाें में सुलह के प्रयास चल रहे है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष राजी होते हैं तो चंदोसी की युवती को उसके परिजनाें को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed