नवविवाहिता पर तेल डालकर लगाई आग, पति बोला ‘तीन तलाक दे चुका हूं, जो तेरी सरकार से हो कर लेना’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में ससुरालियों ने तेल डालकर नवविवाहिता को आग लगा दी। पीड़िता के अनुसार उसके शौहर ने कहा कि ‘मैं तुझे तीन तलाक दे चुका हूं, जो तुझसे और तेरी सरकार से हो कर लेना’।
पीड़िता ने शौहर और उसके परिजनों पर दहेज के लिए जलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के राजीव नगर निवासी सीमा अहमद ने क्लेमेंट टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका निकाह इसी साल 24 फरवरी को अमजद अली निवासी मोरोवाला के साथ हुआ था।
शादी के एक माह बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 19 मई को मारपीट करने के बाद उसे घर से निकाल दिया।
छोटा भाई उसे अपने घर ले गया। पांच अगस्त को समझौता होने के बाद वह ससुराल लौट आई। आरोप है कि 22 अगस्त को उसके साथ मारपीट की गई। शौहर ने कहा कि ‘मैं तुझे तीन तलाक दे चुका हूं, जो तुझसे और तेरी सरकार से हो कर लेना।’
इसके बाद पति, सास, देवरानी, भाभी, ननद, जेठ आदि ने उस पर तेल डालकर आग लगा दी। एसओ नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों का संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। महिला 40 प्रतिशत के करीब जल गई है।