फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   human right violation in uttarakhand hospital

आयोग की खरी-खरी, अस्पताल में हो रहा मानवाधिकारों का हनन

Tue, 08 Mar 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Mar 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
human right violation in uttarakhand hospital
अस्पताल - फोटो : demo

सरकारी अस्पतालों में आम मरीजों को दवा उपलब्ध न कराना मानवाधिकारों का हनन है। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में पिछले काफी समय से चल रहे दवाओं के संकट मामले की सुनवाई करते हुए मानवाधिकार आयोग ने यह टिप्पणी की। मामले में मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव और डीजी हेल्थ से जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


बजट दबाकर बैठे हैं सीएमओ
नेहरू कॉलोनी निवासी भूपेंद्र कुमार ने आयोग में शिकायत की थी कि राज्य के कई जिलों के सीएमओ ने दवा खरीद का बजट दबाकर रखा है। दवा खरीद का टेंडर जारी न होने से दवाओं का संकट पैदा हो गया है। आम मरीजों को सरकारी अस्पतालों में दवा नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आयोग ने इसे गंभीर विषय मानते हुए सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता ने दवा संकट पर अमर उजाला में प्रकाशित समाचारों की कटिंग आयोग के समक्ष पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी हेल्थ ने मांगी सूची
आयोग ने प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक को आदेश दिए हैं कि वे अपने स्तर से सभी जिलों के सीएमओ से दवाइयों की सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही मुख्य सचिव और स्वास्थ्य महानिदेशक को निर्देश दिए कि वह एक महीने के भीतर इस बारे में रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत कराना सुनिश्चित करें। आयोग ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 29 मार्च तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed