फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehrdun: House Fraud with Martyr Soldier Wife In name of Loan

लोन के नाम पर शहीद की पत्नी से हड़पा मकान, आरोपियों में बैंककर्मी और उसका पति भी शामिल 

Fri, 20 Mar 2020 09:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Mar 2020 09:41 PM IST
सार

  • कोर्ट के आदेश से सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
  • आरोपियों में महिला बैंक कर्मी और उसका पति भी शामिल 

विज्ञापन
Dehrdun: House Fraud with Martyr Soldier Wife In name of Loan
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में लोन दिलाने के नाम पर सेना के शहीद जवान की पत्नी से मकान हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश से नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


न्यायालय में शिकायत रजनी देवी पत्नी शहीद जोत सिंह निवासी दिव्या वहिार धर्मपुर डांडा नेहरू कॉलोनी ने दी थी। शिकायत के अनुसार रजनी दो बेटों के साथ मकान में रहती हैं। इस मकान में उन्हें कुछ और कमरे बनाने थे, जिसके लिए उन्हें लोन चाहिए था।
विज्ञापन


लोन के लिए उन्होंने चंचल गुप्ता नाम की एक महिला से संपर्क किया। इसके बाद चंचल ने उन्हें रोहित शर्मा निवासी जोगीवाला से मिलवाया। रोहित शर्मा की पत्नी गरिमा शर्मा नैनीताल बैंक शिमला बाईपास में कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रोहित ने रजनी से वादा कि वह लोन दिला देगा। इस बीच पता चला कि रजनी के पति ने मकान को बंधक रखकर ग्रामीण बैंक से नौ लाख रुपये का लोन लिया हुआ था।

रजनी के अनुसार रोहित ने उससे कहा कि वह नैनीताल बैंक से नौ लाख रुपये लोन दिला देगा जिससे वह पुराना लोन जमा कर मकान छुड़ा सकती हैं। रजनी राजी हो गईं और रोहित ने उनके बेटे का नौ लाख का लोन करा दिया। इसके बाद रोहित ने कहा कि वह उनके मकान के लिए  50 लाख का लोन करा देगा, जिसमें से पांच लाख रुपये वह खुद रखेगा। लेकिन, इसके लिए यह मकान उसकी माता शारदा देवी के नाम करना होगा। 

रजनी ने रोहित की यह बात भी मान ली। लेकिन, इसके बाद लोन की बात पर उन्हें टालता रहा। आरोप यह भी है कि रोहित ने रजनी को अपने कार्यालय पर बुलाकर जान से मारने की धमकी भी दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रोहित शर्मा, उसके पिता दिनेश शर्मा, माता शारदा शर्मा, पत्नी गरिमा शर्मा के अलावा चंचल गुप्ता और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed