फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा एक अप्रैल, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

Sun, 02 Apr 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Apr 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
 hottest day of the season 
तेज धूप और गर्म हवाओं ने गर्मी का प्रकोप बढ़ा दिया है। विशेषतौर पर प्रदेश के मैदानी इलाकों में एक अप्रैल को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

 
 hottest day of the season 

राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक चार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

 
 hottest day of the season 
प्रदेश के मैदानी इलाके गर्मी की चपेट में हैं। हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में तेज धूप के बीच दिन में घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। देहरादून में तापमान शनिवार को 36 डिग्री पार कर गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 hottest day of the season 
हरिद्वार में भी लगातार तापमान 36 डिग्री के आसपास ही चल रहा है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तीन अप्रैल तक गर्मी का सितम जारी रहेगा।

 
विज्ञापन
 hottest day of the season 
​विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि चार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे मौसम का मिजाज बदलेगा। पांच और छह अप्रैल को प्रदेशभर में बारिश होने की संभावना है। रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप की वजह से गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed