{"_id":"df77f27d7a2c4c3f0157e1329cc5c0f2","slug":"hospital-will-not-medicines-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"न मिलेगी दवाएं, जांच भी नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न मिलेगी दवाएं, जांच भी नहीं होगी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Nov 2013 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की हड़ताल भले ही खत्म हो गई हो लेकिन सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर रहेंगे। बृहस्पतिवार से मरीजों को अस्पतालों में दवाएं नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन
तीन दिन के कार्य बहिष्कार पर
लैब टेक्नीशियनों की हड़ताल के कारण ओपीडी में आने वाले मरीजों की कोई पैथोलोजिकल जांच नहीं की जा रही है। फार्मासिस्ट अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से तीन दिन के कार्य बहिष्कार पर हैं।
विज्ञापन
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीपी थपलियाल ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आंदोलन को एसोसिएशन का समर्थन था, लेकिन फार्मासिस्ट अपनी मांगों के संबंध में आंदोलन कर रहे हैं। 72 घंटे के अंदर मांगें न मानी गईं तो इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मरीजों को होगी परेशानी
फार्मासिस्टों के हड़ताल पर रहने से दून अस्पताल, कोरोनेशन और दून महिला चिकित्सालय समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को दवाएं नहीं मिलेंगी। लैब टेक्नीशियनों ने भी अपनी हड़ताल जारी रखने के लिए कहा है।
उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री मनोज मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल की स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और प्रमुख सचिव से बात होगी।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन कर्मचारी परिषद के शासन के साथ हुए समझौते से संतुष्ट नहीं है। लैब टेक्नीशियनों की मुख्य मांग वेतन मान 2800 से बढ़ाकर 4200 रुपये किए जाना है।