फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Horticulture Deputy Director salary stopped due to delay in supply of pesticides Dehradun Uttarakhand news

Dehradun: कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति में देरी पर उद्यान उप निदेशक का वेतन रोका, मंत्री ने की कार्रवाई

Fri, 12 Jan 2024 07:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Jan 2024 07:00 PM IST
सार

जनवरी माह का दूसरा सप्ताह बीत जाने के बावजूद बागवानों तक कीटनाशक दवाइयां नहीं पहुंचीं हैं। जिससे दवाइयों का छिड़काव नहीं हो पा रहा है।  मंत्री गणेश जोशी ने इसे लापरवाही मानते हुए उद्यान निदेशक को विभाग के उपनिदेशक से स्पष्टीकरण तलब करने और तीन दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
Horticulture Deputy Director salary stopped due to delay in supply of pesticides Dehradun Uttarakhand news
मंत्री गणेश जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उद्यान विभाग में कीटनाशक दवाइयों की आपूर्ति में देरी पर उप निदेशक का तीन दिन का वेतन रोका गया। इसके अलावा समय पर बागवानों को कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध न कराने पर जवाब तलब किया गया। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने टेंडर प्रक्रिया में लेटलतीफी पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन

शुक्रवार को उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनवरी माह का दूसरा सप्ताह बीत जाने के बावजूद बागवानों तक कीटनाशक दवाइयां नहीं पहुंचीं हैं। जिससे दवाइयों का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह तक कीटनाशक दवाइयां किसानों तक पहुंचाया जाना था। उन्होंने इसे लापरवाही मानते हुए उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह को विभाग के उपनिदेशक डाॅ. नरेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण तलब करने और तीन दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  घंटाघर-परेड ग्राउंड क्षेत्र में जीपीएस से लैस वाहन होंगे संचालित, ई-रिक्शा को नियंत्रित करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि भविष्य में कैलेंडर तैयार कर बागवानों को समय पर उपकरण, बीज वितरण, खाद, पेस्टीसाइज उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अदरक, हल्दी, फलदार पौधे, बीज वितरण में हो रही देरी पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कृषि व बागवानी योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को समय पर पौध, बीज व खाद मिले। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए। बैठक में उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed