{"_id":"75885a082e85abca8a74de90e74c30fe","slug":"hollow-bracelet-adonize-on-wrist-in-this-rakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की कलाई में बांधिए प्यार का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की कलाई में बांधिए प्यार का तोहफा
देहरादून/प्रवेश कुमारी
Updated Fri, 09 Aug 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के लिए देहरादून के बाजार सजने लगे हैं। ग्राहकों के बदलते मिजाज और फैशन में नए ट्रेंड की बढ़ती धमक इस दफा राखियों पर भी नजर आने वाली है। आपदा के बाद मंद पड़े बाजार को ईद के बाद रक्षाबंधन का खास तौर से इंतजार था।
विज्ञापन
होलो ब्रेसलेट की बढ़ी डिमांड
इस रक्षाबंधन भाईयों की कलाई पर होलो ब्रेसलेट भी सजने वाले हैं। पाइप की तरह के यह खास ब्रेसलेट सोने और चांदी दोनों धातुओं में मिल रहे हैं। इनकी खासियत यह है कि यह भीतर से खोखले हैं, लेकिन दिखने में भारी लगते हैं।
विज्ञापन
ब्रेसलेट का यही लुक इनका यूएसपी है और इनकी तरफ ग्राहकों के खिंचने का कारण बना हुआ है। 10 ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक के इन ब्रेसलेट के लिए कई बहनों ने बुकिंग भी कराई है।
विज्ञापन
ब्रांडेड ज्वेलरी के लिए खास
ब्रांडेड ज्वेलरी के लिए खास चाह रखने वाली बहनों के लिए तो यह ब्रेसलेट मार्केट में उतारे ही गए हैं, ज्वेलर्स का कहना है कि यह आर्डर पर भी बनाए जा रहे हैं। हल्के वजन के ब्रेसलेट के लिए भी मांग बनी है। ज्यादातर की बनवाई दिल्ली, जयपुर के बाजार में कराई जा रही है।
राखी से ज्यादा डिमांड में ब्रेसलेट
सोमवार से रक्षाबंधन के त्योहार के लिए खरीदारी शुरू होने की उम्मीद है। इस दफा सोना, चांदी की राखी से ज्यादा डिमांड में ब्रेसलेट हैं। डिजाइन की भी कई वैरायटी हैं। ग्राहक अपनी पसंद के लिहाज से चुनाव कर सकते हैं।
--प्रवीण जैन, देहरादून सराफा मंडल
सभी की पहुंच में यह ‘राखी’
हल्के वजन को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए यह ब्रेसलेट रूपी ‘राखी’ पसंद बनी हुई है। जेब पर भारी न होने की वजह से यह सभी बहनों की पहुंच में भी है। एक जैसे ब्रेसलेट लेने वाले के लिए बुकिंग कराने वाले भी बहुत हैं।
--राहुल, सराफा, देहरादून