फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Holika Dahan 2026 Uttarakhand colors of Holi Holika is worshipped and burnt with pomp and gaiety

Holika Dahan 2026: होली के रंग में रंगी देवभूमि, धूमधाम और उल्लास के साथ होलिका पूजन और दहन

Mon, 02 Mar 2026 09:44 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 02 Mar 2026 09:44 PM IST
सार

सोमवार को होलिका पूजन हुआ। इससे पहले होलिका को भव्य रूप से सजाया गया। रात में होलिका दहन हुआ।

विज्ञापन
Holika Dahan 2026 Uttarakhand colors of Holi Holika is worshipped and burnt with pomp and gaiety
होलिका दहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रंगोत्सव से पहले सोमवार को दून में होलिका पूजन किया गया। महिलाओं ने होलिका पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में सैकड़ों स्थानों पर दिनभर पूजन किया गया। इसके बाद रात को जयकारों संग होलिका दहन हुआ।

विज्ञापन


दून में होली की रौनक है। सोमवार को होलिका पूजन हुआ। इससे पहले होलिका को भव्य रूप से सजाया गया। दून में परम विहार, निरंजनपुर, प्रिंस चौक, धामावाला, बंजारावाला समेत सैकड़ों स्थानों पर होलिका पूजन किया गया।
विज्ञापन


सुबह से ही महिलाएं थाली में रोली, चावल, फूल और गुड़ लेकर पहुंचीं। इसके लिए बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। होलिका के चारों ओर परिक्रमा कर बड़ों का आशीर्वाद लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: हेली कंपनियों पर बीकेटीसी का तीन करोड़ बकाया, श्रद्धालुओं को कराए जाते हैं विशेष दर्शन

Holika Dahan 2026 Uttarakhand colors of Holi Holika is worshipped and burnt with pomp and gaiety

मान्यता है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसके पीछे भक्त प्रह्लाद की कथा जुड़ी है जो सच्चाई और विश्वास की सीख देती है। पर्वतीय कल्याण समिति मोहनपुर स्मिथनगर की ओर से भवन में होलिका पूजन किया गया। इसके बाद रात के समय होलिका दहन हुआ। इसके साथ ही जगह-जगह होली के गीत गाए गए।

पूजन के साथ लगाया गुलाल, गले मिलकर दी बधाई
होलिका पूजन के साथ ही महिलाओं ने परिक्रमा कर सुख-सम़ृद्धि की कामना की। इसके साथ ही होलिका पूजन के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed