फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Education department decision holiday in schools if rain alert and rise in water level of rivers

Dehradun: शिक्षा विभाग का फैसला, बारिश का अलर्ट और नदियों का जलस्तर बढ़ने पर रहेगी स्कूलों में छुट्टी

Sun, 30 Jul 2023 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 30 Jul 2023 03:53 PM IST
सार

जिले में कई ऐसे स्कूल हैं जो बरसाती नालों के आसपास बने हैं। कई बच्चों को नदी पार कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। लेकिन बरसात के दिनों नदी-नालों के उफान पर होने से बच्चों के लिए स्कूल पहुंचना मुश्किल काम होता है।

विज्ञापन
Dehradun News Education department decision holiday in schools if rain alert and rise in water level of rivers
उफान पर नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात के दिनों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने उन स्कूलों व आंगनबाडी केंद्रों में छुट्टी रखने का फैसला लिया है, जो बरसाती नालों के आसपास बने हैं। जबकि उन स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी जहां के बच्चों को नदी पार कर स्कूल पहुंचना होता है।

विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी व उपजिलाधिकारी को आपसी समन्वय से तत्काल अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत किया है। इसके लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को आपदा के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को सूचित करना होगा।
विज्ञापन


Uttarakhand News: घर में सो रहे भाई-बहन को कोबरा ने डसा, हालत नाजुक, डोईवाला में हुई घटना से सहमे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में कई ऐसे स्कूल हैं जो बरसाती नालों के आसपास बने हैं। कई बच्चों को नदी पार कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। लेकिन बरसात के दिनों नदी-नालों के उफान पर होने से बच्चों के लिए स्कूल पहुंचना मुश्किल काम होता है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने और बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने पर नदी-नालों के आसपास के स्कूलों में छुट्टी की जएगी।


इसके लिए ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी व उपजिलाधिकारी खंड व तहसील स्तर पर स्कूलों में तत्काल अवकाश घोषित कर सकेंगे। कहा, भूस्खलन होने और आपदा आने पर भी संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकते हैं।

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना में होगी डेंगू पर चर्चा

डेंगू की रोकथाम के लिए सभी निजी और सरकारी स्कूलों में डेंगू पर पांच मिनट चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को पूरी आस्तीन की शर्ट व पैंट पहनकर स्कूल आने को कहा जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया, बीते शुक्रवार को डेंगू की रोकथाम के लिए हुई बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसके निर्देश दिए थे। जिसके बाद यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed