फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cobra bitten brother and sister sleeping at home condition critical Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: घर में सो रहे भाई-बहन को कोबरा ने डसा, हालत नाजुक, डोईवाला में हुई घटना से सहमे लोग

Sun, 30 Jul 2023 12:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 30 Jul 2023 12:24 PM IST
सार

सांप ने दो भाई-बहनों को काट लिया। परिवारजन दोनों को हिमालयन अस्पताल लेकर गए। वहां उनका उपचार चल रहा है। परिवारजनों की सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने पहुंचे।

विज्ञापन
Cobra bitten brother and sister sleeping at home condition critical Uttarakhand news in hindi
कोबरा - फोटो : iStock

विस्तार

घर में सो रहे मासूम भाई-बहन को सांप ने डस लिया। परिवारजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से परिवार के लोग सहमे हुए हैं। नगर पालिका की पंचवटी कालोनी में अपराह्न चार बजे अरविंद पांचाल की साढे़ चार वर्षीय बेटी आशी और तीन साल का बेटा शिवांश घर में सो रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच जहरीला सांप घर में घुस आया। सांप ने आशी और उसके भाई शिवांश को काट लिया। परिवारजन दोनों को हिमालयन अस्पताल लेकर गए। वहां उनका उपचार चल रहा है। परिवारजनों की सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  सरकारी स्कूलों में राज्य आंदोलन का इतिहास भी पढ़ेंगे बच्चे, विरासत नाम से की जा रही पुस्तक तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सांप काे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का था। घटना के बाद अरविंद पांचाल हर्रावाला में काम कर रहे थे। बच्चों को सांप के डसने की सूचना मिलते ही घर पहुंचे। दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed