फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HNB University Student union elections: NSUI Ankit put a hat-trick on president post in BGR campus

Student Union Election: बीजीआर परिसर में एनएसयूआई के अंकित ने अध्यक्ष पद पर लगाई हैट्रिक, मुकुल बने सचिव

Thu, 17 Nov 2022 07:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Nov 2022 07:34 PM IST
सार

सचिव पद पर एनएसयूआई के मुकुल पंवार को 422, अभाविप की सोनिया कुमार को 366 मत मिले। नोटा 22 और 14 मत अवैध घोषित किए गए। विवि प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई के अमन कुमार को 402 व निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ रौथाण को 376 मत हासिल हुए।

विज्ञापन
HNB University Student union elections: NSUI Ankit put a hat-trick on president post in BGR campus
अध्यक्ष अंकित नौटियाल/ सचिव मुकुल पंवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर हैट्रिक लगाई है। एनएसयूआई के अंकित नौटियाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। सचिव पद पर एनएसयूआई के ही मुकुल कुमार पंवार और विवि प्रतिनिधि पद पर अमन कुमार को जीत मिली है। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आयुष रावत निर्विरोध चुने गए। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव में मतदान हुआ। दोपहर दो बजे बाद गणना हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राजेश डंगवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एनएसयूूआई के अंकित नौटियाल को 306 मत, निर्दलीय अमन नयाल को 279, अभाविप के अभिषेक जुगरान को 231 मत मिले। 4 नोटा व 4 मत अवैध पाए गए। 
विज्ञापन


Student Union Election: श्रीनगर गढ़वाल विवि में हुआ छात्र संघ के लिए मतदान, अध्यक्ष के लिए चार में मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव पद पर एनएसयूआई के मुकुल पंवार को 422, अभाविप की सोनिया कुमार को 366 मत मिले। नोटा 22 और 14 मत अवैध घोषित किए गए। विवि प्रतिनिधि पद पर एनएसयूआई के अमन कुमार को 402 व निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ रौथाण को 376 मत हासिल हुए। नोटा 22 और 24 मत निरस्त हुए। प्रो. डंगवाल ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर अभाविप के आयुष रावत, कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूूआई के दिवाकर सिंह, सह-सचिव पद पर एनएसयूआई के विवेक रावत निर्विरोध चुने गए। छात्रसंघ कार्यकारिणी सदस्य पद पर सारिका रावत व कामिनी बिष्ट भी निर्विरोध चुनी गईं। 

एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर तीन बार दर्ज की जीत

बीजीआर परिसर पौड़ी के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर हैट्रिक मारी है। वर्ष 2018 में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अरविंद नैथानी, 2019 में आस्कर रावत जीते थे। 2020 व 2021 में कोरोना के चलते चुनाव नहीं हुए। 2022 में फिर एनएसयूआई के अंकित नौटियाल ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। 

एबीवीपी के बागी दीपक बने एसआरटी परिसर के अध्यक्ष 

एचएनबी गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में हुए छात्रसंघ चुनाव में 407 मत पाकर एबीवीपी के बागी प्रत्याशी दीपक सिंह गुनसोला ने एबीवीपी के गौतम को 92 मतों से हराया। अध्यक्ष के अलावा अन्य सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

सचिव पद पर एबीवीपी के लोकेश, छात्रा कार्यकारिणी पद पर संगठन की ही गुरमीत कौर निर्वाचित हुई है। उपाध्यक्ष पद पर अंकित रमोला, सह सचिव पर नितीश कोठारी, कोषाध्यक्ष पद पर शुभम राणा और विवि प्रतिनिधि के लिए अनुज सजवाण पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एसके शर्मा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में 1129 मतदाताओं में से 740 छात्र-छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। 

इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. एलआर डंगवाल, डा. विशाल गुलेरिया, डा. केसी पेटवाल, नियंता मंडल के सदस्य प्रो. जेडीएस नेगी, प्रो. एमएस नेगी, प्रो. डीएस कैंतुरा, डा. एस नेगी, प्रो. गीताली पडियार, डा. इंदिरा सिंह,  पुस्तकालय अध्यक्ष हंसराज सिंह बिष्ट और डा. दनेश नेगी आदि मौजूद थे। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed