{"_id":"6aba8ef72ceb0cc3f5025066","slug":"hnb-medical-university-admissions-of-15-mbbs-candidates-cancelled-for-submitting-fake-certificates-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएनबी मेडिकल विवि:फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले 15 एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन कर सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएनबी मेडिकल विवि:फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले 15 एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन कर सूची जारी
Mon, 28 Sep 2026 09:54 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:54 PM IST
सार
एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से दो चरण की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण की काउंसिलिंग आज यानी मंगलवार से शुरू होगी। इससे पहले विवि की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में सीट पाई थी।
विज्ञापन
दाखिला रद्द
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
नीट-यूजी पास करने वाले 15 एमबीबीएस अभ्यर्थियों का दाखिला तब रद्द कर दिया गया है जब उनके प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से इन अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से दो चरण की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण की काउंसिलिंग आज यानी मंगलवार से शुरू होगी। इससे पहले विवि की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में सीट पाई थी। जिला स्तर पर सत्यापन के बाद प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा मिलने पर अभ्यर्थियों का दाखिला रद्द कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों का दाखिला रद्द किया गया है उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी, अनाथ, ओबीसी, एससी, ईडब्ल्यूएस आदि प्रमाणपत्रों के आधार पर दाखिला लिया था।
विज्ञापन
देहरादून प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तहसील का बिचौलिया और उसका साथी गिरफ्तार, कई और लोग जांच के दायरे में आए
विज्ञापन
शुरुआती चरण की काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों पर आरोप लगे थे। इसके बाद जांच शुरू हुई। इस मामले में पुलिस ने एसआईटी टीम का भी गठन किया है। अब तक पांच आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा कई ऐसे संस्थानों को बंद करवाया गया है जहां से फर्जी प्रमाणपत्र जारी किए गए थे।
जिलों से सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। आज से तीसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।
- प्रो. डॉ. विजय जुयाल, परीक्षा नियंत्रक, एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय