फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   History Sheeter Missing After beaten by youth and thrown into ganga in haridwar

हरिद्वार: हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीट कर गंगा में फेंका, तीन दिन से लापता, छह आरोपी दबोचे

Tue, 17 Mar 2020 06:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Mar 2020 06:09 PM IST
सार

  • तीसरे दिन भी नहीं चला हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ हाथी अता पता 

विज्ञापन
History Sheeter Missing After beaten by youth and thrown into ganga in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ हाथी को पीट पीट कर गंगा में फेंकने के आरोप में हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने छह आरोपी दबोचे हैं जबकि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी है। मंगलवार को भी एसडीआरएफ और जल पुलिस ने लापता हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन


रविवार को ज्वालापुर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ हाथी का ठोकर नंबर 10 पर विवाद हो गया था। आरोप था कि विवाद के बाद उसकी पिटाई कर गंगा में फेंक दिया गया था। इस संबंध में हिस्ट्रीशीटर रोहित के भाई मोहित पुत्र ब्रह्मपाल निवासी निवासी राजीव नगर बस्ती ज्वालापुर पुलिस ने गोलू, नितेश, शोला, टुन्ना समेत 20 के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


 एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि टुन्ना उर्फ नारायण झा पुत्र गोल्डन झा,  शोला उर्फ शोभित पुत्र दिनार, जॉनी पुत्र गंगाराम, नितीश पुत्र गोल्डन झा निवासीगण ठोकर नंबर 10 हरिद्वार, राजू उर्फ नंगा पुत्र सुशील निवासी चंडी बस्ती चंडीघाट पुल के नीचे, गोलू उर्फ तस्लीम खान पुत्र नवाब निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विवाद की वजह महिला से जुड़ी है। हिस्ट्रीशीटर आरोपियों के क्षेत्र की एक महिला पर बुरी नीयत रखता था। इसलिए इसका वहां आना जाना था। महिला के परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की कोशिश भी की थी लेकिन वह नही माना।

झोपड़ियों को फूंकने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश 
हिस्ट्रीशीटर रोहित को गंगा में फेंकने के आरोपियों की झुग्गी झोपड़ियों को आग के हवाले करने के आरोपियों को चिह्नित करने की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। सामने आया है कि एक अन्य हिस्ट्रीशीटर अमित कटारिया की अगुवाई में आग लगाई गई थी। पुलिस ने अमित के घर छापा मारा था, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। झोपड़ियों में आग लगने के बाद पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed