फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himalayan Hitters win by 15 runs in a thrilling match

Dehradun News: रोमांचक मुकाबले में हिमालयन हिटर की 15 रनों से जीत

Sat, 10 Jan 2026 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Himalayan Hitters win by 15 runs in a thrilling match
डाकपत्थर मैदान में ललकार क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, जिला पंच
- डाकपत्थर खेल मैदान में ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। डाकपत्थर खेल मैदान में शनिवार को हिमालयन हिटर की जीत के साथ ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। हिमालयन हिटर ने प्रतिद्वंदी टीम खोदरी को 181 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खोदरी की टीम 166 रनों पर ही सिमट गई। हैदर अली को मैन ऑफ मैच चुना गया। उन्होंने 74 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। उन्होंने दो विकेट भी लिए।

शनिवार को ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य डाकपत्थर द्वितीय सुरेंद्र चौहान और व्यवसायी अंकित जैन ने अंतरराज्यीय टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। हिमालय हिटर ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी। टीम की ओर अजहर खान और हैदर अली ने ओपनिंग की। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 186 रन बनाए, जिसमें हैदर अली ने सबसे अधिक 74, दिनेश चंदेल ने 52, अजहर खान व तेजस शर्मा ने 18-18 रन बनाए। खोदरी की टीम से विशाल कुमार ने सबसे अधिक दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खोदरी की टीम पांच विकेट गंवाने के बाद 166 रन ही बना पाई। टीम की ओर से प्रशांत ने सबसे अधिक 69 रन बनाए। दूसरे नंबर पर सलामी बल्लेबाज विशाल कुमार 14 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। ललित 22 रनों के साथ नाबाद रहे। हैदर अली और दिनेश चंदेल ने दो-दो बल्लेबाजों को पैवेलियन लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed