फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high-speed buses Getting accidents.

बेलगाम सिटी बसें ले रही बेकसूरों की जान

Thu, 03 Mar 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Thu, 03 Mar 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
high-speed buses Getting accidents.

सिटी बसों को तेज गति, बेतरतीब और खतरनाक ढंग से चलाने के मामले में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, एसएसपी और सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


नेहरू कालोनी निवासी भूपेंद्र कुमार ने आयोग में इसकी शिकायत की थी। आयोग में की शिकायत में बताया कि देहरादून में सिटी बस के चालक सवारियां बैठाने के चक्कर में बहुत तेज गति से बस चलाते हैं।
विज्ञापन


कई जगह खतरनाक ढंग से कट मारने से भी नहीं चूकते हैं। सवारियां ढंग से बस से उतरी और चढ़ी भी नहीं होती हैं कि चालक बस चला देते हैं। पूर्व में इस तरह की लापरवाही से दुर्घटनाओं में कई बेकसूर लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद न ही सिटी बस चालक सुधर रहे न ही पुलिस और परिवहन इन पर कोई कार्रवाई कर रहा है। आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी है।

आयोग के सदस्य जस्टिस राजेश टंडन और सदस्य डॉ. हेमलता ढौंढियाल मामले की सुनवाई कर रहे हैं। आयोग ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और एसएसपी को आदेश दिए हैं कि एक महीने के भीतर इस बारे में आयोग में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।


साथ ही सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल को भी निर्देशित किया कि वह आयोग के समक्ष पक्ष रखें। आयोग ने सुनवाई की अगली तिथि 29 मार्च तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed