फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Snowfall and Fog Alert In uttarakhand Four District

उत्तराखंड: बिगड़ा मौसम बढ़ाएगा ठंड और कोहरा, चार जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट

Mon, 25 Nov 2019 04:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Nov 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
High Snowfall and Fog Alert In uttarakhand Four District
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में इस हफ्ते से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने 26 और 27 नवंबर को देहरादून में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, चार पहाड़ी जिलों में 26 नवंबर को भारी बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


रविवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहे। हालांकि कहीं भी बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बर्फबारी की आशंका है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 और 27 नवंबर को राजधानी देहरादून में भी बारिश हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में इस सप्ताह से कोहरा बढ़ सकता है। बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में इजाफा हो सकता है। फिलहाल सोमवार से आसमान में आंशिक बादल छाने का सिलसिला जारी हो जाएगा।

सोमवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बारिश होगी। 28 नवंबर को भी 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम बदलने पर तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed