हाई सिक्योरिटी प्लेट की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य, ऐसे करें आवेदन
- नई व्यवस्था के तहत अब पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य
- तय तारीख में आरटीओ कार्यालय आकर करना होगा आवेदन
- रोजाना 20 स्लॉट ही होंगे जारी, अभी तक नहीं थी स्लॉट सीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब अगर आप प्लेट लगाना चाहते हैं तो पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। अपाइंटमेंट की तय तारीख पर आरटीओ कार्यालय में आकर आवेदन करना होगा। अब रोजाना सिर्फ 20 स्लॉट ही जारी होंगे।
अभी तक सीधे कार्यालय में आकर आवेदन की व्यवस्था थी। आवेदन करने वालों की संख्या की भी कोई सीमा तय नहीं थी। अब विभाग द्वारा एचएसआर प्लेट लगाने में की गई सख्ती के बाद पिछले 10-15 दिनों में लोग अधिक संख्या में पहुंच रहे थे। इसके बाद विभाग ने यह फैसला लिया।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में हाई सिक्योरिटी प्लेट न लगाने वाले वाहनों की फिटनेस पर रोक
पिछले कई दिनों से वाहनों में एचएसआर प्लेट लगाने के लिए आवेदनों की संख्या में इजाफा हुआ है। कोरोना संकट के चलते व्यवस्था बनाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की नई व्यवस्था कर दी गई है। अपॉइंटमेंट की मिली तारीख पर ही वाहन चालक आरसी व इंश्योरेंस की फोटोकॉपी के साथ कार्यालय आकर आवेदन करेंगे। साथ ही अब रोजाना 20 लोग ही आवेदन कर सकेंगे।
-द्वारिका प्रसाद, एआरटीओ
ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1 : आरटीओ कार्यालय में एचएसआर प्लेट लगाने का काम देख रही लिंक उत्सव कंपनी के स्टेट हेड शोएब रजा ने बताया कि सबसे पहले appointment.rtodoon.in पर जाएं। इसके बाद खुलने वाले पेज पर अपॉइंटमेंट तारीख, सर्विस का प्रकार, आवेदक का नाम व मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी जाएगी। जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 2: इसके बाद आपको अपॉइंटमेंट की तारीख पर आरटीओ कार्यालय जाकर पहले की तरह आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
स्टेप 3 : वाहन स्वामी को वाहन की आरसी व वैध इंश्योरेंस की फोटोकॉपी लेकर आरटीओ आना होगा। सबसे पहले काउंटर नंबर 8 पर आरसी व इंश्योरेंस की जांच करानी होगी। इसके बाद प्लेट लगाने के लिए आरटीओ के नाम प्रार्थनापत्र लिखकर जमा करना होगा। काउंटर पर डाटा अपडेट कराने की 40 रुपये की रसीद लेनी होगी।
स्टेप 4 : इसके बाद काउंटर नंबर 9 से पर्ची को अप्रूवल कराएं। इसके बाद आवेदन आरटीओ परिसर स्थित लिंक उत्सव कंपनी को प्राप्त होगा।
स्टेप 5 : अगर अपने वाहन प्लेट का स्टेटस चेक करना है तो आप लिंक उत्सव की वेबसाइट पर पता कर सकते हैं। इसके लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का विकल्प चुनें और फिर वाहन नम्बर डालें। इसके बाद अगर new order लिखा आता है, यानि अभी प्रक्रिया में है। अगर प्लेट बन गई हो तो embossing done लिखा आएगा। या आप कंपनी के प्रतिनिधि का नंबर लेकर भी पता कर सकते हैं।