कुमाऊं में खतरे से खाली नहीं अगले 12 घंटे, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के कई इलाकों में अगले 12 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले 12 घंटों में कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, प्रदेश में 26 अगस्त तक बारिश का क्रम बना रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 अगस्त तक प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में दो से तीन दौर की भारी बारिश भी हो सकती है।
मरोड़ा में 24 घंटे में 120 मिमी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में 50 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। मरोडा में सबसे अधिक 120 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा गैरसैंण में 100, स्यूंसी व सतपुली में 90-90, थलीसैंण, चिन्यालीसौड़ में 80-80, कर्णप्रयाग, बनबसा, नंदकेशरी, नैनीताल, उत्तरकाशी, देवप्रयाग, सोमेश्वर, बेरिनाग, नैनीडांडा व सल्ट में 70-70, जखोली, चौखुटिया, नंदप्रयाग में 60-60, चमोली, बद्रीनाथ, घनसाली, हल्द्वानी, रामनगर, मुनस्यारी, उखीमठ, बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट में 50-50 मिमी से अधिक बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाके ऐसे रहे जहां 30 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।