फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High Rainfall Alert in uttarakhand All schools will close in dehradun and pithoragarh

उत्तराखंड: पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून और पिथौरागढ़ में बंद रहेंगे सभी स्कूल 

Wed, 07 Aug 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Aug 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
High Rainfall Alert in uttarakhand All schools will close in dehradun and pithoragarh
- फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश के पांच जिलों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और चंपावत जिलों में बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी देहरादून में ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहने और बारिश होने के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ दो से तीन दौर बौछारें पड़ सकती है।
विज्ञापन


देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी ने जनपद के कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में बुधवार के अवकाश की घोषणा की है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जनपद में सरकारी, गैर सरकारी सभी प्रकार के स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत आदेश के अनुपालन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है। वहीं पिथौरागढ़ में भी जिलाधिकारी वीके जोगदंडे ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पिथौरागढ़ जिले में बुधवार को पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। 

कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में 39 सड़कें बंद

मूसलाधार बारिश से चंपावत, टनकपुर और बागेश्वर में जहां-तहां सड़कें बंद रहीं। पिथौरागढ़ जिले में धारचूला गलाती और नारायण आश्रम वाली सड़क समेत 16 सड़कें बंद हैं। जबकि बागेश्वर जिले में 18 सड़कें मलबे से बंद हैं चंपावत जिले में चार और अल्मोड़ा जिले में एक सड़क बंद है जबकि दो सड़कों को खोल दिया गया।

इधर, टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे सोमवार शाम चार घंटे खुलने के बाद देर रात 10.28 बजे फिर बंद हो गया। स्वांला मंदिर के पास आई भारी चट्टानों से आवाजाही बंद हो गई। सुबह 4.45 बजे धौन में भी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। इससे टनकपुर में होने वाला बहुउद्देश्यीय शिविर स्थगित करना पड़ा।

कुछ लोगों ने सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क से टनकपुर और चंपावत के बीच आवाजाही की। चंपावत जिले की चार ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं, जबकि पांच सड़कें मंगलवार को बंद होने बाद खोल दी गईं। मलबा आने से टनकपुर-चंपावत मार्ग मंगलवार सुबह से बंद रहा।

पर्वतीय मार्ग पर जाने वाले वाहनों को ककरालीगेट बैरियर से लौटा दिया गया। टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग भी किरोड़ानाले के ऊफान में आने और बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से पांच घंटे बंद रहा।

करंट से झुलसे विधायक गहतोड़ी, पूर्व विधायक फर्स्वाण भी हुए चोटिल

उधर, बागेश्वर जिले में 18 से अधिक सड़कें कई जगहों पर बंद हो गईं। अल्मोड़ा जिले में द्वाराहाट का बाड़ीकोटी-खुलड़ी मोटर मार्ग बंद है। जाल-लखनाड़ी और पपरसली-बल्टा मोटर मार्ग सुबह कुछ देर बंद हुए थे।

बागेश्वर जिले में उडियार के खिरखेत और ओलियाबांज के पुल टूट गए। वहां कई किमी सड़क बह गई। कन्यालीकोट, केकलासेरा में मलबे से दबकर दो बकरियां मर गईं। गरुड़ में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था कराते वक्त चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी का एक पैर करंट से झुलसा गया। वहीं, बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के दौरान कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण गिरने से चोटिल हो गए। उनकी कमर में चोट लगी है।

छह घंटे बंद रही शारदा बैराज पर आवाजाही
शारदा नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह बढ़ने से शारदा बैराज पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। करीब छह घंटे बाद बैराज के दोनों ओर फंसे वाहनों को रवाना किया गया। बनबसा क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों 272 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। खटीमा में जगबूड़ा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। खटीमा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 138 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed