फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high court notice to pollution control board and sidcul factories

उत्तराखंड की 30 फैक्ट्रियों और PCB को हाईकोर्ट का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Fri, 04 Aug 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 04 Aug 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
high court notice to pollution control board and sidcul factories

हाईकोर्ट ने सिडकुल पंतनगर में स्थित 30 फैक्ट्रियों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) को नोटिस जारी क‌िया है। साथ ही कर्मचारियों को चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।

विज्ञापन

छतरपुर रुद्रपुर निवासी हिमांशु चंदोला की ओर से उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश केएम जोसफ और न्यायाधीश आलोक सिंह की खंडपीठ में सुनवाई हुई।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद पंतनगर में स्थापित 30 औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण फैला रही हैं। 21 दिसंबर 2016 को उच्च न्यायालय ने प्राकृतिक जल स्रोतों और वायु को प्रदूषित करने वाले उद्योगों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया था। याची के मुताबिक न्यायालय के आदेश का पालन शासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक प्रदूषण के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुंए और नहरों में छोड़े जा रहे रसायनयुक्त पानी से खेतों में सब्जी और फसल नहीं उग पा रही है। स्थानीय लोगों को पीलिया, सांस की बीमारी से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी की लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। न्यायालय ने पंतनगर सिडकुल में स्थापित 30 फैक्ट्रियों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed