{"_id":"58cb97104f1c1b275a32a2bf","slug":"high-court-hearing-on-harish-rawat-sting-cbi-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत स्टिंग मामले में सुनवाई टली, 18 अप्रैल को होगी सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत स्टिंग मामले में सुनवाई टली, 18 अप्रैल को होगी सुनवाई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआई जांच मामले में अब अगली सुनवाई आगामी 18 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को नैनीताल हाईकोर्ट में हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई जांच रद्द करने के फैसले के विरोध में सुनवाई होनी थी। लेकिन भाजपा विधायक हरक सिंह रावत द्वारा एडजर्नमेंट मांगे जाने के बाद कोर्ट ने अगली तारीख 18 अप्रैल तय की।
विज्ञापन
बता दें कि राज्यपाल ने हरीश रावत द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के मामले पर सीबीआई जांच पर अपनी संस्तुति दी थी। हरक सिंह रावत कोर्ट में हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई जांच रद्द करने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इसी संबंध में कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। राज्य कैबिनेट ने 15 मई को मामले की जांच सीबीआई की जगह एसआईटी से कराने का फैसला लिया था।
विज्ञापन