{"_id":"46be3e2e5ecfc941f1198045cb6cbdc7","slug":"high-court-gave-security-to-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ से नहीं करेगी शादी, हाईकोर्ट करेगा सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ से नहीं करेगी शादी, हाईकोर्ट करेगा सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 26 Sep 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की में एक छात्रा ने अपने परिजनों से ही जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में हाईकोर्ट ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को छात्रा को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि परिजन जबरन उसकी शादी किसी अधेड़ से करना चाहते थे।
एलएलबी की छात्रा है युवती
रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शक्ति विहार कालोनी में किराए पर रहने वाली एक युवती एलएलबी की छात्रा है। उसने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर परिजनों से सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
हाईकोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र में छात्रा ने बताया कि उसके परिजन उसकी शादी किसी अधेड़ से करना चाहते हैं। इस कारण उसने घर छोड़ दिया है। इसके बाद भी परिजन नहीं मान रहे हैं और जबरन उसे अपने साथ घर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने दिए सुरक्षा के निर्देश
मामले में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गंगनहर पुलिस को छात्रा की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं। छात्रा ने शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आदेश की प्रति उपलब्ध कराई है।