{"_id":"5af958c04f1c1be0408b537e","slug":"high-court-decision-on-uttarakhand-nikay-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावों को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट से उत्तराखंड सरकार को लगा बड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावों को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट से उत्तराखंड सरकार को लगा बड़ा झटका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 14 May 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट
- फोटो : PTI
निकाय चुनावों को लेकर उत्तराखंड सरकार को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने निकाय चुनावों का नोटिफिकेशन रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
राज्यपाल केके पॉल के पास नोटिफ़िकेशन न भेजे जाने के इसे खारिज किया गया है। कोर्ट ने सीमा विस्तार से जुड़ी सभी अधिसूचनाओं को खारिज कर दिया है।
बता दें कि विगत पांच अप्रैल को निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी की गई थी। न्यायमूर्ति सुधांशू धुलिया की एकलपीठ बैंच ने यह फैसला सोमवार को सुनाया। वहीं राज्य सरकार की तरफ़ से मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि सरकार हायर बेंच में अपील करेगी।
विज्ञापन