{"_id":"5b9bdf68867a557e876d8bcf","slug":"high-court-allowed-to-indian-army-for-patrolling-in-bugyals-and-stay-overnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने आदेश में किया संशोधन, सेना को बुग्यालों में गश्त करने और रात में ठहरने की अनुमति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने आदेश में किया संशोधन, सेना को बुग्यालों में गश्त करने और रात में ठहरने की अनुमति मिली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 15 Sep 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने सेना को बुग्यालों में रात में ठहरने और गश्त करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि बुग्यालों में स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखा जाए और आवास पूरी तरह से अस्थायी ही बनाए जाएं।
विज्ञापन
पूर्व में चमोली की अल वेदनी बुग्याल संघर्ष समिति की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने बुग्यालों में रात में ठहरने पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। कोर्ट के इस आदेश से सेना का मूवमेंट भी प्रभावित हुआ। इसे देखते हुए सेना ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
सेना का कहना था कि उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों और बुग्यालों में गश्त करने से भी रोका जा रहा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की खंडपीठ ने शुक्रवार को अपने पूर्व के आदेश में आंशिक संशोधन किया। पीठ ने कहा कि बुग्यालों की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन