फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hi-tech farming: Drone will spray medicine in one acre in seven minutes dehradun news in Hindi

Hi-Tech Farming: ड्रोन से एक एकड़ में सात मिनट में होगा दवाओं का छिड़काव, लागत कम और उत्पादन मिलेगा ज्यादा

Thu, 06 Jun 2024 01:39 PM IST
अलका त्यागी वीरेंद्र कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
वीरेंद्र कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jun 2024 01:39 PM IST
सार

बीते दिनों सरकार ने नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू करने का एलान किया था। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत जिले से एक महिला और दो पुरुषों का चयन किया गया था।

विज्ञापन
Hi-tech farming: Drone will spray medicine in one acre in seven minutes dehradun news in Hindi
ड्रोन से छिड़काव - फोटो : एजेंसी

विस्तार

देहरादून जिले के किसान अब फसलों पर ड्रोन के जरिये नैनो उर्वरक और दवाओं का छिड़काव कर सकेंगे। इससे उनकी मेहनत, पानी और समय की बचत होने के साथ ही फसलों का उत्पादन बढ़ने से आय में वृद्धि होगी। इफको की ओर से जिले के तीन लोगों को ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार कृषि में ड्रोन के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों सरकार ने नमो ड्रोन दीदी योजना शुरू करने का एलान किया था। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत जिले से एक महिला और दो पुरुषों का चयन किया गया था। किसान ड्रोन के माध्यम से अपने खेतों में कीटनाशक, नैनो यूरिया और डीएपी आदि का छिड़काव करा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए किसान को आसान दर पर किराया देना होगा। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन एक बार में 10 लीटर पानी के माध्यम से एक एकड़ में दवाओं का छिड़काव कर सकता है। एक एकड़ में मात्र सात मिनट में छिड़काव हो सकेगा। एक समान फसलों पर छिड़काव होने से फसलों पर कृषि रसायनों का दुष्प्रभाव कम होगा और फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Builder Sahni Death Case:  मिले अहम सुराग...अजय गुप्ता के फोन से मिला साहनी को धमकाने का ऑडियो

इफको किसान उदय एप से किसान कर सकेंगे बुकिंग
ड्रोन से छिड़काव कराने के लिए किसानों को एक एकड़ फसल पर छिड़काव के लिए दो से तीन सौ रुपये किराया देना होगा। किसान मोबाइल पर इफको किसान उदय एप को डाउनलोड कर उसके माध्यम से छिड़काव के लिए बुकिंग करा सकेंगे। ड्रोन पायलट को सीधे मोबाइल पर कॉल कर भी बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए ड्रोन पायलट मोहित सैनी ब्लॉक विकास नगर, पूजा गौड़ चकराता विकासनगर और संदीप पैन्यूली सहसपुर से संपर्क कर बुकिंग कर सकते हैं।

गुरुग्राम में 15 दिनों का प्रशिक्षण किया पूरा
ड्रोन योजना के तहत पूजा गौड़, संदीप पैन्यूली और मोहित सैनी ने 15 दिनों का हरियाणा के गुरुग्राम में प्रशिक्षण लिया है। साथ ही डीजीसीए की ओर से तीनों को ड्रोन पायलट का लाइसेंस जारी किया है। तीनों पायलट को इफको की ओर से ड्रोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल और जनरेटर आदि सामग्री नि:शुल्क दी गई है।

इफको की ओर से तीन ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। किसान बुकिंग कर अपने खेतों में इनसे दवाओं का छिड़काव करा सकते हैं। इससे फसलों की लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि होगी।
- विनोद जोशी, क्षेत्रीय अधिकारी, इफको

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed