फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Builder Sahni Death Case Audio of threatening Sahni found from Ajay Gupta phone

Builder Sahni Death Case: मिले अहम सुराग...अजय गुप्ता के फोन से मिला साहनी को धमकाने का ऑडियो

Thu, 06 Jun 2024 11:28 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jun 2024 11:28 AM IST
सार

अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता गत 25 मई से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद हैं। आरोप है कि इन्होंने साहनी के खिलाफ झूठी शिकायत सहारनपुर पुलिस को की थी।

विज्ञापन
Dehradun Builder Sahni Death Case Audio of threatening Sahni found from Ajay Gupta phone
गुप्ता बंधुओं को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्डर बाबा साहनी आत्महत्या के मामले में अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता के खिलाफ पुलिस को लगातार साक्ष्य मिल रहे हैं। अब अजय गुप्ता के मोबाइल से पुलिस को एक ऑडियो मिला है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो साहनी को धमकाने से संबंधित है। इसी धमकी के बाद ही साहनी ने पुलिस से शिकायत की थी। मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वायड (एसआईएस) कर रही है।

विज्ञापन


उधर, मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। एजेंसी जल्द ही न्यायालय में शिकायत दर्ज करा सकती है। माना जा रहा है कि अटैचमेंट की कार्रवाई में साहनी के ये दो प्रोजेक्ट भी आ सकते हैं। इससे निवेशकों को भी बड़ा झटका लगने के आसार नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता गत 25 मई से आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद हैं। आरोप है कि इन्होंने साहनी के खिलाफ झूठी शिकायत सहारनपुर पुलिस को की थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपियों ने जिस शिकायत को 20 मई को पुलिस को दिया उसे उन्होंने नौ मई का बताया था। ऐसा उन्होंने इसलिए किया कि साहनी उनके खिलाफ पहले ही शिकायत देहरादून पुलिस को कर चुके थे।
विज्ञापन


साहनी डरे हुए थे। उन्हें बार-बार धमकाया जा रहा था। इसके लिए पुलिस ने गुप्ता के घर पर भी जांच की और कर्मचारियों से पूछताछ की। अब पुलिस को एक और सबूत मिला है। सूत्रों के अनुसार अजय गुप्ता के मोबाइल में एक रिकॉर्डिंग भी साहनी को धमकाने के संबंध में है। इस पूरी बातचीत में अजय गुप्ता ने साहनी को कई बार धमकियां दी हैं। इससे वह इतने घबरा गए कि जब पुलिस ने उनकी शिकायत पर कुछ नहीं किया तो उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस इस रिकॉर्डिंग को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भी भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: सहस्त्रताल ट्रैक से लापता चार ट्रैकर्स के शव भी लाए गए भटवाड़ी, हादसे में चली गई नाै की जान

मनी लॉन्ड्रिंग में अटैच भी हो सकते हैं प्रोजेक्ट
पुलिस ने गुप्ता की कंपनियों के निवेश की जांच की तो पता चला कि करीब 40 करोड़ रुपये से भी अधिक का निवेश इन्होंने गलत तरीके से किया था। यह उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के इरादे से किया। इसके बाद ईडी भी हरकत में आ गई। पिछले दिनों ईडी के अधिकारियों ने पुलिस कप्तान से मुलाकात कर पूरे मामले का ब्योरा जुटाया था। पुलिस की ओर से ईडी को सभी दस्तावेज सौंप दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ईडी ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही अब कोर्ट को शिकायत भी भेजी जा सकती है। माना जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग के लिए गुप्ता ने साहनी के प्रोजेक्ट में निवेश किया था। ऐसे में ईडी इन प्रोजेक्ट को भी अटैच कर सकती है। ऐसा हुआ तो आने वाले समय में निवेशकों के लिए भी बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। इसी तरह के मामले में ईडी पुष्पांजलि बिल्डर्स की संपत्तियों को अटैच कर चुकी है। ऐसे में अब निवेशकों को न तो फ्लैट मिल पा रहे हैं और न ही उनका पैसा।

बचाव पक्ष ने एफआईआर खत्म करने के लिए की अपील
इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से अब हाईकोर्ट में एफआईआर खत्म करने के लिए अर्जी दी गई है। इसके लिए हाईकोर्ट की ओर से देहरादून पुलिस से जवाब मांगा गया है। पुलिस को शुक्रवार तक जवाब दाखिल करना होगा। हाईकोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। इधर, देहरादून जिला एवं सत्र न्यायालय में दोनों आरोपियों की जमानत पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed