फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   HESO Technical Hub to be built in North Eastern States

उत्तरी पूर्वी राज्यों में बनेगा हैस्को तकनीकी हब, संस्था की तकनीक के कायल हुए सचिव

Wed, 29 Nov 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
HESO Technical Hub to be built in North Eastern States
हैस्कों में बने उत्पादों को देखते भारत सरकार के सचिव एवं संयुक्त सचिव और साथ में हैस्को के संस्थापक - फोटो : amar ujala
उत्तरी पूर्वी विभाग भारत सरकार के सचिव नवीन वर्मा एवं संयुक्त सचिव जेके सिन्हा  के नेतृत्व में पहुंची टीम ने हैस्को की तकनीकी पर संचालित उत्पादन इकाईयों को देखा और उत्तरी पूर्वी राज्यों के लिए भी हैस्को की तकनीक मांगी।
विज्ञापन


उत्तरी पूर्वी विभाग भारत सरकार के सचिव नवीन वर्मा एवं संयुक्त सचिव जेके सिन्हा ने बुधवार को हैस्को गांव शुक्लापुर का निरीक्षण किया। पद्मश्री एवं हैस्को के डा. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि उत्तरी पूर्वी राज्यों में हैस्को अपनी तकनीक देगा। तकनीकी की मदद से हैस्को हब बनाया जाएगा, जिससे एक ही जगह पर ग्रामीणों को समूह ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद ग्रामीण स्थानीय उत्पादों की पैकिंग और प्रोसेसिंग कर आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
विज्ञापन


सचिव नवीन वर्मा और उनकी टीम ने शुक्लापुर गांव में सौर ऊर्जा से संचालित ड्रायर, कूकर, सोलर वाटर हीटर, पनचक्की, पन बिजली, वाटर रिचार्ज मॉडल, फ्रूट प्रोसेसिंग इकाई, लैंटाना उत्पाद केंद्र, वर्मी कंपोस्ट पिट, ब्रिकेटिंग मशीन और पायरोलाइजर तकनीकी संचालित यूनिटों का निरीक्षण किया। कई उत्पादों का स्वाद लिया। सचिव ने कहा कि शुक्लापुर गांव के निरीक्षण का उद्देश्य उत्तरी पूर्वी राज्यों में हैस्को तकनीकी की मदद लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने कहा कि उनका मंत्रालय हैस्को से के साथ एमओयू साइन करेगा। इसके बाद उत्तरी पूर्वी राज्यों के हर प्रदेश में एक-एक सर्विस टेक्नोलॉजी हब बनाया जाएगा। इससे हैस्को की तकनीकी उत्तर पूर्वी राज्यों में स्थानांतरित हो जाएगी।

इसमें देश के नामी संस्थान आईआईटी, आईसीएआई, बीएआरसी और एफआरआई की भी मदद ली जाएगी। तकनीकी हस्तांतरण से पहले पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। राज्य में होने वाले स्थानीय उत्पादों की सूची बनाई जाएगी।
 

सचिव ने खाया कोदा और चौलाई का लड्डू, घराट का किया उद्घाटन

HESO Technical Hub to be built in North Eastern States
हैस्कों में बने कोदा और चौलाई के लड्डू का स्वाद लेते सचिव एवं संयुक्त सचिव - फोटो : amar ujala
हैस्को की मदद से एक ग्रामीण कोदा और चौलाई के लड्डू बना रहा है। हैस्को ने ग्रामीण को ट्रेनिंग दी। जिसके बाद ग्रामीण लड्डू बना रहा है।

हैस्को के डा. अनिल जोशी ने बताया कि ग्रामीण ने साल भर में 10 लाख रुपये का टर्नओवर किया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रामीण को बधाई दी। सचिव और संयुक्त सचिव के साथ उनके साथ निरीक्षण करने पहुंची टीम ने लड्डू का स्वाद लिया।

हैस्को के डा. अनिल जोशी ने कहा कि हैस्को तकनीकी हब से ही उत्तर पूर्वी राज्यों के स्थानीय उत्पादों और संसाधनों की उपयोग संभव है। डा. जोशी ने कहा कि वहां के उत्पाद काला चावल, आंवला, अनानास, बांस से स्वरोजगार की संभावनाओं पर जोर दिया।

इस दौरान उत्तर पूर्वी राज्य से पेबूरम देखापुलकन परियोजना अधिकारी आजीविका, एनईआरएफपी गोहाटी, जेम्सटी खारकोंगर परियोजना अधिकारी मेघालय और हैस्को के डा. राकेश कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. किरण नेगी, डा. सुभाष नौटियाल मौजूद थे।

सचिव नवीन वर्मा एवं संयुक्त सचिव जेके सिन्हा ने हैस्को गांव के निरीक्षण के बाद सहसपुर स्थित बहुउद्देश्यीय घराट का उद्घाटन किया। घराट देखकर सचिव काफी उत्साहित हुए। लच्छीवाला में लैंटाना आधारित स्वरोजगार भी देखा। सचिव ने कहा कि हैस्को की तकनीकी उत्तरी पूर्वी राज्यों के लिए कल्याणकारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed