{"_id":"c47f7f9c55ae9ab4bb384f76d818d53f","slug":"hemkund-sahib-gate-closed-on-10-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अक्टूबर के बाद नहीं जा पाएंगे हेमकुंड साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अक्टूबर के बाद नहीं जा पाएंगे हेमकुंड साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Wed, 08 Oct 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड स्थित सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसे देखते हुए और मौसम साफ होने पर इन दिनों हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए सिख तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है।
विज्ञापन
480 तीर्थयात्री पहुंचे
बुधवार को करीब 480 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पहुंचे, जबकि 465 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर अपने गंतव्य को लौटे।
पंजाब से हेमकुंड की यात्रा पर आए तीर्थयात्री जसविंदर सिंह, सुखवंत सिंह, बलविंदर सिद्धू और सरदार सिंह का कहना है कि हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पांच वर्षों से कार्यक्रम बना रहे थे। इस वर्ष वह सुखद क्षण आया और हम यहां पहुंचे।
विज्ञापन
लगभग दो लाख श्रद्धालु आए
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि इस वर्ष करीब एक लाख 80 हजार तीर्थयात्री हेमकुंड के दर्शन के लिए पहुंचे। मौसम ने साथ दिया तो अगले वर्ष की तीर्थयात्रा बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन