{"_id":"2783de47b6ed8bbf621a6636ffac1879","slug":"hemant-bisht-write-uttarakhand-state-song-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमंत बिष्ट ने लिखा उत्तराखंड का राज्यगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमंत बिष्ट ने लिखा उत्तराखंड का राज्यगीत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Jan 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड का राज्यगीत नैनीताल निवासी हेमंत बिष्ट ने लिखा है। राज्यगीत चयन समिति को प्राप्त 203 प्रविष्टियों में से बिष्ट का गीत चुना गया है।
विज्ञापन
बिष्ट ने जब अखबारों में यह गीत पढ़ा था तो उन्हें बेहद खुशी हुई थी, लेकिन इंतजार था समिति की ओर से उनके नाम को सामने रखने का। मंगलवार को संस्कृति निदेशालय में हुई समिति की बैठक में हेमंत बिष्ट का नाम सार्वजनिक कर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उनसे भी कई बार इस संबंध में सवाल किए जा रहे थे कि आखिर गीत लिखने वाले के नाम का खुलासा क्यों नहीं किया जा रहा है? समिति के अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मण सिंह बटरोही ने बताया कि अब गीत की धुन तैयार करना रह गया है, जिसकी जिम्मेदारी लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी (जोकि समिति के सह अध्यक्ष भी हैं) को दी गई है। वह जल्द ही गीत की धुन तैयार करेंगे।
विज्ञापन
धुन में लोकगीतों का पुट रहे, इस बात का ध्यान रखा जाएगा। बताया कि गीत दो वर्जन में तैयार होगा। एक वर्जन में पूरा गीत होगा, दूसरे में इसे छोटा करके तैयार किया जाएगा। बैठक में समिति के पदाधिकारी नरेंद्र सिंह नेगी, हीरा सिंह राणा, डॉ. अतुल शर्मा, जिया नटरोही, अंबर खरबंदा आदि उपस्थित थे।