कार्बेट में पर्यटकों को न हो कोई परेशानी, इसलिए पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आने वाले पर्यटकों को होने वाली असुविधा, धोखाधड़ी की घटनाओं को देखते हुए रामनगर पुलिस ने पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर फोन करके पर्यटक अपने साथ होने वाली धोखाधड़ी और बदसलूकी की जानकारी पुलिस को दे सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर की फ्लैक्स छह स्थानों पर लगाई जाएगी।
कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि काफी समय से पर्यटकों के साथ बदसलूकी और धोखाधड़ी की शिकायतें मिलीं थीं। कई बार तो पर्यटकों को कॉर्बेट पार्क बताकर सीतावनी ले जाया जा रहा था। जबरन रुपये भी लिए जा रहे थे। ऐसी घटनाओं को देखते हुए ही एसएसपी सुनील कुमार मीणा के निर्देश पर हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है।
ये हैं नंबर
7505596161 हेल्पलाइन नंबर के अलावा कोतवाल रामनगर का सीयूजी नंबर 9411112876, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 को कोसी बैराज, आमडंडा, गर्जिया मंदिर, कोतवाली, गर्जिया चौकी, हल्दुआ पर फ्लैक्स के जरिए लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। असुविधा होने पर सैलानी इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।
यहां भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत
9411112876 : कोतवाल का मोबाइल नंबर
112 : पुलिस कंट्रोल रूम