{"_id":"a46552259f8bc5d1f4e02a46ec5c3533","slug":"helicopter-services-to-kedarnath-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवाएं बंद
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 04 Jul 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम और यात्रियों की संख्या में कमी के चलते केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवाएं बंद हो गई हैं। अब सितंबर माह से दूसरे चरण में धाम के लिए हेलीकाप्टर उड़ान भरेंगे। हालांकि एक एवीएशन कंपनी बीच-बीच में यात्री मिलने पर सेवा दे सकती है।
विज्ञापन
नहीं मिल रहे थे यात्री
केदारनाथ के लिए मस्ता, नारायणकोटी, मैखंडा, फाटा और शेरसी से यात्राकाल में नियमित हवाई सेवाएं चलती हैं। इस साल शासन ने प्रभातम एअरवेज, पवन हंस, पिनेकल, आर्यन, हिमालयन हेली और यूटीआर को हवाई सेवा की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
धाम के लिए हेलीकॉप्टर उड़ने से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी लेकिन जून माह के अंतिम सप्ताह से बार-बार मौसम खराब होने और यात्रियों की संख्या में कमी आने के कारण एवीएशन कंपनियां अपना बोरिया बिस्तर समेटने लगी।
विज्ञापन
सितंबर में फिर से शुरू होगी सेवा
कई बार मौसम खराब होने के कारण कंपनियों को यात्रियों के टिकट के पैसे वापस लौटाने पडे़। बढ़ते घाटे को देखते हुए पांच कंपनियों ने 30 जून तक सेवाएं बंद कर दी थी जबकि एक कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपनी सेवा बंद कर दी।
धाम के लिए हवाई सेवाओं के नोडल अधिकारी एसडीएम जखोली लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि सभी कंपनियों ने फिलहाल मानसून काल खत्म होने तक सेवाएं बंद की है।
सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से मौसम ठीक होने पर कंपनियां फिर हवाई सेवाओं का संचालन शुरू कर देंगी।