फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heli services to kedarnath dham.

अब उड़कर जाइए केदारधाम, पहले दिन 647 श्रद्धालु

Fri, 01 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ Updated Fri, 01 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
heli services to kedarnath dham.

बृहस्पतिवार प्रात: 6 बजे से सात हेली कंपनियों ने केदारनाथ के लिए अपनी हवाई सेवा शुरू की। शाम छह बजे तक हेलीकाप्टर से 647 श्रद्धालु धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे।

विज्ञापन


कपाट खुलने के सातवें दिन से केदारनाथ के लिए शुरू हुई हवाई सेवा से धाम में अब श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद बढ़ गई है। पहले दिन नाला, गुप्तकाशी, नारायणकोटी, मैखंडा, फाटा, शेरसी में बने अपने हेलीपैड से पवनहंस, पिनैकल, सिमसैम, आर्यन, इंडोकाप्टर, ग्लोबल वैक्ट्रा और हिमालयन हेली के हेलीकाप्टरों ने प्रात: 6 बजे से केदारनाथ के लिए उड़ानें शुरू की।
विज्ञापन


पहले दिन अलग-अलग प्रांतों के सात सौ से अधिक लोगों ने केदारनाथ के लिए हवाई सेवा के लिए आवदेन किया था। 647 ने धाम में पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें 603 लौट गए, जबकि शेष ने धाम में ही ठहरने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

1053 ने पैदल चलकर किए बाबा के दर्शन

heli services to kedarnath dham.

केदारनाथ में बीकेटीसी के हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी लोंकेद्र रवाड़ी ने बताया कि प्रात: 6.30 से दोपहर शाम छह बजे तक हेलीकॉप्टर से धाम में 647 श्रद्धालु पहुंचे हैं।

इधर जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर ने बताया कि पहले दिन करीब साढे़ छह सौ यात्रियों का हवाई सेवा से पहुंचना उत्साहजनक है।

शाम तक पहुंचते रहे श्रद्धालु
बाबा केदार के दर्शनों के लिए सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली और लिनचौली पड़ाव से सातवें दिन 1285 श्रद्धालुओं ने प्रस्थान किया। इनमें 1053 बाबा केदार के दर्शन किए। शाम सात बजे के बाद भी पैदल रास्ते से श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने का सिलसिला बना हुआ था। प्रशासन से मिली जानकारी के तहत अब तक 10928 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed