केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने से हेली सेवाएं बंद, अब सितंबर में होंगी शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाली सभी नौ हवाई कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी है। सितंबर माह में फिर से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। गत 16 मई से केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं शुरू हुई थी। क्षेत्र में मानसून के दस्तक के चलते केदारनाथ में इन दिनों पूरी घाटी में घना कोहरा छाया हुआ है, ऐसे में हवाई उड़ान भरना संभव नहीं है।
इंण्डोकाप्टर व थम्बी एविऐशन समेत दो हेली कंपनियां जुलाई तक अपनी सेवाएं दे रही थी, लेकिन अब लगातार खराब मौसम के चलते सभी नौ कंपनियों ने हवाई सेवाएं बंद कर दी है। अब सितंबर माह में फिर से हवाई सेवाएं शुरू होंगी।
गुप्तकाशी-कालीमठ मोटरमार्ग हुआ दलदल में तब्दील
कालीमठ घाटी के एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला गुप्तकाशी-कालीमठ-चौमासी मोटरमार्ग तीन जगहों पर दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे इन स्थानों पर वाहन बमुश्किल से आवाजाही कर रहे हैं। बरसात के समय इन स्थानों पर खतरा बना हुआ है।
कालीमठ घाटी के चौमासी, चिलौंड, जाल मल्ला व तल्ला, कोटमा, खोन्नू, कविल्ठा, ब्यूंखी, कुणजेठी, कालीमठ गांवों तक यातायात सुविधा से जोड़ने वाला गुप्तकाशी-काली मोटरमार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इन दिनों हुई भारी बारिश से इन तीनों स्थानों पर मोटरमार्ग में दलदल की स्थिति बनी हुई है।
यहां आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। कई बार वाहन इस कीचड़ में रपट रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनबर सिंह चौहान का कहना है, कि बारिश होने से मोटरमार्ग पर दलदल की स्थिति बनी हुई है।
बरसात के दौरान इन स्थानों पर दुर्घटना का डर बना रहता है। लोनिवि निर्माण खंड ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता मनोज दास का कहना है, कि मोटरमार्ग पर विश्व बैंक द्वारा निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश आने से यह स्थिति पैदा हुई है।