फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli ambulance service Inauguration proposed on 20 September Chardham Yatra Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: 20 सितंबर को हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन प्रस्तावित, आपदा व चारधाम यात्रा में मिलेगा फायदा

Wed, 14 Aug 2024 11:23 AM IST
रेनू सकलानी राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)।
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Aug 2024 11:23 AM IST
सार

20 सितंबर को एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन प्रस्तावित है। दो साल पहले 20 सितंबर को ही तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में विधिवत रूप से एम्स में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Heli ambulance service Inauguration proposed on 20 September Chardham Yatra Uttarakhand News in hindi
हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एम्स की बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। 20 सितंबर को हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन प्रस्तावित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

एम्स ऋषिकेश के खाते में इस वर्ष एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। आगामी 20 सितंबर को एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन प्रस्तावित है। खास बात है कि दो साल पहले 20 सितंबर को ही तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में विधिवत रूप से एम्स में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी।

विज्ञापन

हेली एबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार की 50-50 फीसदी की साझेदारी में होना है। इस सेवा का सबसे अधिक फायदा आपदा व चारधाम यात्रा के दौरान मिलेगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

6 मार्च को हुआ था सफल ट्रायल

हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने के लिए बीते 6 मार्च को दो बार सफल ट्रायल किया गया। मेरठ से असेंबल्ड हेली एंबुलेंस एम्स हेलीपैड पर लैंड हुई थी। ट्रायल के लिए हेलीपैड पर एंबुलेंस भी तैनात थी। लैंडिंग व टेक ऑफ के साथ ही एंबुलेंस से मरीजों को ट्राॅमा तक ले जाने का ट्रायल किया गया था।

तीन हेलीपैड हैं एम्स में

एम्स ऋषिकेश में तीन हेलीपैड हैं। अगस्त 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां हेलीपैड सुविधा का उद्घाटन किया था। बीते जून माह में यहां एक साथ चार हेलिकॉप्टर ने आपातकालीन लैडिंग की थी। एम्स देश का पहला ऐसा सरकारी चिकित्सा संस्थान हैं, जहां हेलीपैड की सुविधा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: खुशखबरी...अब राज्य में तैनात सैनिक और अर्द्धसैनिक के बच्चे दरोगा भर्ती के होंगे पात्र

- जल्द ही हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। इसके उद्घाटन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। - प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed