फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain in mussoorie

मसूरी में बारिश का कहर, कई झोपड़ियां जमींदोज

Sun, 17 Aug 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Aug 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in mussoorie

भारी बारिश से मसूरी के लाइब्रेरी शिफनकोर्ट में पालिका की भूमि पर बनी करीब आठ झोपड़ियां जमींदोज हो गई। गनीमत रही लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।

विज्ञापन


प्रभावितों को मंदिर में शिफ्ट किया गया है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के आसपास पहाड़ी दरकने से घंटों जाम लगा रहा। बार-बार मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ। मसूरी का चंबा और उत्तरकाशी से सड़क यातायात संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन


मसूरी और आसपास के इलाके में बारिश ने खूब तबाही मचाई। लाइब्रेरी के समीप स्थित शिफनकोर्ट मजदूर बस्ती में आठ परिवार बेघर हो गए।

प्रभावितों को मंदिर में किया शिफ्ट

heavy rain in mussoorie

प्रशासन ने आपदा प्रभावितों को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिफ्ट किया। शुक्रवार रात करीब दो बजे शिफनकोर्ट में बारिश की चपेट में आठ झोपड़ियां आ गई।

इनमें आदित्य बहादुर, जय बहादुर, सबरलाल, राजू थापा, गिरीश लाल, विनोद लाल, भरत बहादुर, अनिल थापा शामिल हैं। आंशिक रूप से प्रभावित लोगों में खीमानंद, जगतलाल, दीपक सिंह, लक्ष्मण थापा, रमेश प्रसाद, भोपाल सिंह शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही रात के समय ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल समेत लाइब्रेरी के कई लोग मदद के लिए शिफनकोर्ट पहुंचे।

शनिवार तड़के उपजिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल मौके पर पहुंचे।

उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार से आपदा प्रभावितों की सूची तैयार करवाई। बारिश से लंढौर सिविल अस्पताल के पास भी कई भवन खतरे की जद में आ गए हैं।

उफनती नदी में बहा छात्रनेता

heavy rain in mussoorie

तपोवन क्षेत्र में पुल पार करते समय छात्र नेता अनिल रावत बाइक समेत उफनती नदी में बह गए। बाइक तो एक किलोमीटर दूर बरामद कर ली गई, लेकिन छात्र नेता का कुछ पता नहीं चल पाया।

रायवाला और हरिद्वार में दिन भर उसकी तलाश होती रही। ईसी रोड निवासी डीएवी कालेज छात्रसंघ के पूर्व महासचिव अनिल रावत बृहस्पतिवार रात बाइक पर लाडपुर से घर लौट रहे थे।

इसी बीच बारिश के बाद उफान पर आई नदी का पानी तपोवन रोड के पुल पर बहने लगा। पुलिस के अनुसार लोग पुल के दोनों ओर खड़े हुए थे, लेकिन अनिल रावत बाइक लेकर पुल पार करने लगा।

इस दौरान वह बाइक समेत नदी में बह गया।

विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से अनिल की तलाश

heavy rain in mussoorie

लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन तब यह पता नहीं था कि हादसे का शिकार हुआ युवक कौन है।

शुक्रवार दुपहर उसकी बाइक नदी में करीब एक किलोमीटर दूर बरामद हुई, लेकिन नंबर प्लेट गायब थी। इंजन और चेसिस नंबर की पड़ताल की गई तो पता चला कि बाइक अनिल रावत की है।

अनिल की मां की तरफ से पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। गोताखोरों की मदद से अनिल की तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

एसओ रायपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि हरिद्वार और बहादराबाद तक टीम भेजी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed