फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain in dehradun.

देहरादून में तेज गरज के साथ बरसे बदरा

Wed, 01 Oct 2014 04:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Oct 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in dehradun.

राजधानी देहरादून में बुधवार को दोपहर बाद बादलों की तेज गरज के साथ बदरा खूब बरसे। इससे पहले बुधवार को तड़के और मंगलवार की रात झमाझम बारिश हुई। दून में शाम साढ़े पांच बजे 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


दिन बारिश का प्रतिशत 291 फीसदी
उत्तराखंड में अबकी 27 फीसदी बादल कम बरसे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार देर शाम मानसून सीजन की विदाई की घोषणा कर दी। राज्य में मानसून के आखिरी दिन बारिश का प्रतिशत 291 फीसदी अधिक रहा।
विज्ञापन


इस एक दिन की बारिश का स्तर 2.3 मिलीमीटर रहता है, लेकिन मंगलवार को 9.0 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले कई दिन से बारिश के स्तर में 10-20 प्रतिशत की कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन इस कमी को सामान्य की श्रेणी में माने जाने के कारण दर्ज नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वर्षा के रिकॉर्ड की बात करें तो दून में सितंबर माह में एक साल ज्यादा और एक साल कम बारिश का सिलसिला कायम रहा है।

राज्य मौसम केंद्र को खबर नहीं
नई दिल्ली से भले ही मानसून की विदाई की घोषणा हो गई, लेकिन राज्य मौसम केंद्र को इस संबंध में कोई खबर नहीं थी। वह निदेशक के रजिस्टर पर कुछ भी न अंकित करके जाने की बात रटते रहे। उधर, केंद्र के निदेशक आनंद शर्मा का मोबाइल फोन इस महत्वपूर्ण अवसर तक पर रिसीव नहीं हुआ।

कुछ यूं रही दून में पिछले पांच साल की सितंबर की बारिश
वर्ष ---- बारिश (मिमी में)
2009- 273.2 (-3)
2010- 799.5 (185)
2011- 240.8 (-7)
2012- 385.9 (49)
2013- 190.1 (-27)
(भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed