फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   heavy rain and cloudburst in uttarakhand

मलबे में दबे मकान से महिला का शव मिला

Sun, 22 Jun 2014 10:50 AM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 22 Jun 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
heavy rain and cloudburst in uttarakhand

उत्तराखंड में चमोली जिले के घाट ब्लॉक के सेमा गांव में शुक्रवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के चलते जमींदोज हुए मकान से संयुक्त खोजी दल ने शनिवार शाम छह बजे मलबे से एक महिला का शव निकाल लिया है जबकि दो बच्चों के शव अभी तक नहीं मिल पाए हैं।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे मौके पर पहुंची आईटीबीपी और एसडीआरएफ की खोजी टीमों ने मातबर सिंह के मकान के लेंटर को तोड़कर शवों को ढूंढने का कार्य शुरू किया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद शनिवार को चमोली एसडीएम अवधेश कुमार सिंह आईटीबीपी के जवान और एसडीआरएफ के खोजी दल के साथ मौके पर पहुंचे।

बच्चों का सुराग नहीं मिला

heavy rain and cloudburst in uttarakhand

दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद शाम छह बजे कमला देवी (37 वर्ष) पत्नी मातबर सिंह का शव मलबे से निकाल लिया गया जबकि दोनों बच्चों हरेंद्र (10) और अभिषेक (6) का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ग्रामीण सत्य प्रकाश नौटियाल और सुरेंद्र लाल का कहना है कि गांव के ऊपर मोलागाड-मटई मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा था।

भारी बारिश के चलते सड़क कटिंग का मलबा और बोल्डर बारिश के पानी के रेले के साथ मातबर सिंह के मकान की ओर आया और उसे जमींदोज करता हुआ आगे बड़ गया। यहीं पर एक अन्य मकान के पीछे की दीवार भी मलबा और बोल्डर आने से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर अफरातफरी का माहौल

heavy rain and cloudburst in uttarakhand

हादसे का दुखद पहलू यह है कि पड़ोस के पठाली(स्लेट) की छत वाले मकानों में रह रहे लोग जहां मूसलाधार  बारिश को देखते हुए पहले ही सुरक्षित स्थान पर चले गए थे, वहीं मातबर सिंह का परिवार अपने लेंटर वाले पक्के घर में ही निश्चिंत सो रहा था।

सड़क का मलबा सेमा गांव के गणेशपुर तोक के खेतों को भी तहस-नहस कर ग्रामीण सत्य प्रकाश नौटियाल, शांति प्रसाद नौटियाल, दिनेश प्रसाद, खिलपति नौटियाल, कमल सिंह और नंदन सिंह के मकानों में भी घुस गया जिससे रातभर गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन

भारी बारिश से जिले की कई सड़कें अवरुद्ध

heavy rain and cloudburst in uttarakhand

शुक्रवार रात को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से गोपेश्वर-पोखरी, कांडई-बैरासकुंड और चमोली-लासी-सरतोली मोटर मार्ग भूस्खलन के चलते कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है।

ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेमा गांव में जमींदोज हुए मकान से शवों को निकालने के लिए मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम को भी करीब 10 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ी।

चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर भी पोखरी बैंड के पास पपड़ियाणा गदेरे से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया जिससे यहां भी करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed