उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 24 घंटे 5 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, बारिश के भी आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में शुक्रवार रात से अगले 24 घंटों के दौरान ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने बारिश और ओले गिरने की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की है। राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ज्यादा ओले गिर सकते हैं। वहीं, अन्य क्षेत्रों में भी हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं।
धूप और गर्मी ने छुड़ाया पसीना
मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को तेज धूप और गर्मी ने लोगों को जमकर परेशान किया। प्रदेश में कम मतदान प्रतिशत के लिए मौसम को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते लोगों ने घरों से बाहर निकलने में परहेज किया।
राजधानी दून में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, पंतनगर में 35.5, मुक्तेश्वर में 25 और नई टिहरी में 24.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।