फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy fine will be imposed on Ramky company

शीशमबाड़ा में लापरवाही रैमकी पर पड़ेगा भारी, लगेगा भारी-भरकम जुर्माना

Fri, 04 Nov 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Heavy fine will be imposed on Ramky company
एनजीटी के निर्देश पर शीशमबाडा सॉलिड वेस्ट एवं रिसाइकिलिंग प्लांट के निरीक्षण के लिए बनी कई विभागों की कमेटी को प्लांट में कई खामियां मिली हैं। खामियाें से खफा कमेटी अब रैमकी कंपनी पर भारी भरकम जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही कमेटी की बैठक होगी, जिसमें प्लांट की रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर एनजीटी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पछवादून संघर्ष समिति ने शीशमबाड़ा प्लांट को लेकर एनजीटी में अपील दायर की है। इसके बाद एनजीटी ने निगम के साथ ही नमामि गंगे, जिला प्रशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं परिवर्तन निदेशालय व शहरी विकास विभाग के अधिकारियों की कमेटी गठित कर शीशमबाड़ा प्लांट का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था। एनजीटी के निर्देश पर कुछ दिन पहले समिति की टीम ने शीशमबाड़ा प्लांट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कमेटी को प्लांट में कई खामियां मिलीं। इसमें कूड़े का गंदा पानी आसन नदी में गिराने के सुबूत भी मिले थे।
विज्ञापन

साथ ही आरडीएफ के ढेर, कूड़े के ढेर समिति को प्लांट में मिले थे। प्लांट से उठ रही बदबू की शिकायत भी कमेटी ने सही पाई। निरीक्षण के बाद समिति शीशमबाड़ा प्लांट की स्थित से नाखुश नजर आई। लिहाजा समिति अब रैमकी कंपनी पर भारी भरकम जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कमेटी रिपोर्ट तैयार कर रही है। जल्द ही कमेटी की बैठक होगी, जिसमें रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर एनजीटी को भेजा जाएगा। बताया कि कमेटी खामियाें के चलते कंपनी पर जुर्माने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed