फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heat wave warning in plains yellow alert possibility of light rain in the higher reaches Uttarakhand News

Uttarakhand: मैदानी इलाकों में सताएगी गर्म हवाएं, इन तीन जिलों के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश के आसार

Wed, 20 May 2026 07:45 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 20 May 2026 07:45 AM IST
सार

उत्तराखंड में गर्मी बीते कुछ दिनों से अपने खूब तेवर दिखा रही है। गर्मी और लू के चलते लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Heat wave warning in plains yellow alert possibility of light rain in the higher reaches Uttarakhand News
हीटवेव - फोटो : Adobe stock

विस्तार

मैदानी इलाकों के साथ-साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। जहां मई के शुरुआती दिनों में पहाड़ों में मौसम सुहावना बना था, वहीं अब वहां भी दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी दून में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो इस सीजन के सामान्य तापमान से अधिक माना जा रहा है।

विज्ञापन


20 मई को भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और हरिद्वार के साथ उत्तरकाशी के सीमावर्ती इलाकों में गर्म हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं....B.C Khanduri Death: रिटायरमेंट के बाद चुनी जनसेवा, राजनीति में लाए अटल बिहारी वाजपेयी, तस्वीरों में देखें सफर

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के कोई खास आसार नजर नहीं आ रहे हैं और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। गर्मी और लू के चलते लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 39.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अभी तक का सबसे अधिक है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 23.1 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed