{"_id":"4db8f7e41d2e204bf73930ea882896c3","slug":"heat-increased-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज के तेवर अभी से हाई, दून में पारा 30 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज के तेवर अभी से हाई, दून में पारा 30 डिग्री
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Mar 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में बृहस्पतिवार को सूरज के तल्ख तेवर से पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। अभी सूरज के हाई तेवर ने मई जून की गर्मी महसूस कराई। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई है।
विज्ञापन
एक ओर प्रदेश के चार जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं राजधानी में हल्के बादलों के बीच कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में कई जगहों पर बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दून में कुछ जगहों पर आंशिक बादल भी छाए, लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिली।
विज्ञापन
बुधवार को 29.1 से तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इसके बाद छह मार्च को हल्की बारिश के आसार हैं।